देशभर में मनाई गई सावित्रीबाई फुले की 195वीं जयंती, नारी शिक्षा के संकल्प को किया गया स्मरण
बलिया (उत्तर प्रदेश)।
देश की प्रथम महिला शिक्षिका, लेखिका, कवयित्री और समाज सुधारिका माता सावित्रीबाई फुले की 195वीं जयंती शनिवार को देश के विभिन्न हिस्सों की तरह उत्तर प्रदेश के बलिया जनपद के सिकंदरपुर में भी नारी शिक्षक दिवस के रूप में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन सिकंदरपुर स्थित जलपा मां के परिसर में माली विकास मंच के तत्वावधान में किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ माता सावित्रीबाई फुले के चित्र पर पुष्पांजलि, दीप प्रज्वलन एवं वंदना के साथ हुआ। वक्ताओं ने सावित्रीबाई फुले के संघर्षमय जीवन और नारी शिक्षा में उनके अतुलनीय योगदान को याद किया।
मुख्य अतिथि माली विकास मंच के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर माली ने कहा कि माता सावित्रीबाई फुले ने सामाजिक रूढ़ियों और कठिन परिस्थितियों के बीच शिक्षा की ज्योति जलाकर भारतीय समाज को नई दिशा दी। उन्होंने कहा कि नारी शिक्षा के बिना समाज और राष्ट्र का समग्र विकास संभव नहीं है। माली समाज महात्मा ज्योतिबा फुले और सावित्रीबाई फुले के विचारों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगा।
विशिष्ट अतिथि डॉ. उमेश चंद्र सोनी ने अपने संबोधन में सावित्रीबाई फुले के संघर्षों का उल्लेख करते हुए बाल विवाह, सती प्रथा और सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ उनके योगदान पर प्रकाश डाला।
माली विकास मंच के जिला अध्यक्ष अवधेश माली ने उपस्थित लोगों को महात्मा ज्योतिबा फुले और माता सावित्रीबाई फुले के मार्ग पर चलकर शिक्षा और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में कार्य करने का संकल्प दिलाया।
कार्यक्रम के दौरान जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए गए, जिससे सामाजिक सेवा का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मंगल जी माली ने की, जबकि संचालन लक्ष्मण माली ने किया।
अंत में मंच के संस्थापक कृपा शंकर माली ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम का समापन खिचड़ी प्रसाद वितरण के साथ हुआ।
रिपोर्ट : के एन साहनी
ओम पत्रिका न्यूज, बलिया (उत्तर प्रदेश)
9453013386
देशभर में मनाई गई सावित्रीबाई फुले की 195वीं जयंती, नारी शिक्षा के संकल्प को किया गया स्मरण
Facebook
Twitter
WhatsApp
Facebook
WhatsApp
Telegram
Related Post
Breaking News
Follow me
इस तरह की वेबसाइट बनवाने के लिए संपर्क करे
Mob 8948760348
Add- Ravindra Nagar, Padrauna, Kushinagar