तहसील न्यायालय में एसडीएम डॉ. संतराज सिंह बघेल की सक्रिय भूमिका, भूमि विवादों पर हुई सुनवाई

तहसील न्यायालय में एसडीएम डॉ. संतराज सिंह बघेल की सक्रिय भूमिका, भूमि विवादों पर हुई सुनवाईकसया। उप जिलाधिकारी डॉ. संतराज सिंह बघेल ने आज तहसील न्यायालय में अधिवक्ताओं की फाइलों पर गंभीरता से बहस सुनी। 6 फरवरी 2026 को कसया तहसील में भूमि से संबंधित लंबित वादों की सुनवाई के लिए एसडीएम स्वयं कोर्ट में उपस्थित रहे और पक्ष–विपक्ष की बातों को निष्पक्षता के साथ सुना।
सुनवाई के दौरान सरकारी अधिवक्ताओं तथा प्रकरणों में विपक्ष की ओर से उपस्थित अधिवक्ताओं ने अपनी-अपनी दलीलें रखीं। एसडीएम डॉ. बघेल ने सभी मामलों में तथ्यों, अभिलेखों और कानूनी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए सुनवाई की, जिससे फरियादियों और अधिवक्ताओं में न्यायिक प्रक्रिया के प्रति विश्वास मजबूत हुआ।
प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, तहसील न्यायालय में लंबित भूमि वादों के त्वरित और निष्पक्ष निस्तारण की दिशा में यह कदम महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Related Post

Leave a Comment