13 फरवरी को डीएम कार्यालय मथुरा पर सत्याग्रह की चेतावनी

डॉ. संपूर्णानंद गांधी ने मथुरा प्रशासन को लिखी कड़ी चिट्ठी13 फरवरी को डीएम कार्यालय मथुरा पर सत्याग्रह की चेतावनीगोरखपुर/मथुरा।
शांतिवन शोध पुस्तकालय, गोविंद नगरी, थाना शाहपुर (गोरखपुर) से 6 फरवरी 2026 को सामाजिक चिंतक डॉ. संपूर्णानंद गांधी ने मथुरा के जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं।
पत्र में डॉ. गांधी ने नोह झील विद्यालय, मथुरा के हेड मास्टर जान मोहम्मद के निलंबन एवं स्थानांतरण को लेकर आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि “विद्यालय में इस्लामीकरण” के आरोप बिना ठोस जांच के लगाए गए, जबकि उपलब्ध तथ्यों में बच्चों, शिक्षकों, ग्रामीणों और स्वयं विभागीय अधिकारियों के बयान आरोपों को असत्य बताते हैं।
डॉ. गांधी ने पत्र के साथ ‘द रेड माइक’ के एडिटर सौरभ शुक्ला की वीडियो का हवाला देते हुए कहा कि वीडियो में स्पष्ट है कि स्थानीय लोग भी हेड मास्टर जान मोहम्मद के पक्ष में खड़े हैं और उनके निलंबन को गलत ठहरा रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि जब सभी संबंधित पक्ष आरोपों से इनकार कर रहे हैं, तो फिर निलंबन का आधार क्या है।
पत्र में डॉ. गांधी ने प्रशासन से मांग की है कि
हेड मास्टर जान मोहम्मद का निलंबन तत्काल वापस लिया जाए,
झूठी शिकायत करने वालों पर कार्रवाई हो,
तथा पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सार्वजनिक की जाए।
डॉ. गांधी ने यह भी कहा कि आज़ाद भारत की नींव विभिन्न समुदायों के साझा संघर्ष से पड़ी है और नफरत आधारित निर्णय सामाजिक सौहार्द को नुकसान पहुंचाते हैं।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह के भीतर उचित कार्रवाई नहीं की गई, तो
👉 13 फरवरी 2026 को जिलाधिकारी कार्यालय मथुरा के सामने शांतिपूर्ण, अहिंसक सत्याग्रह किया जाएगा,
जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
मामले ने शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन की कार्यशैली को लेकर एक बार फिर बहस तेज कर दी है।ओम पत्रिका न्यूज

Related Post

Leave a Comment

Breaking News

Follow me

इस तरह की वेबसाइट बनवाने के लिए संपर्क करे

Mob 8948760348 Add- Ravindra Nagar, Padrauna, Kushinagar