जनसुनवाई में SDM डॉ. संतराज सिंह बघेल का सख़्त रुख
कसया एसoडीoएम डाक्टर संतराज सिंह बघेल ने दिया संबंधित को आदेश।
जनसुनवाई के दौरान एसडीएम डॉ. संतराज सिंह बघेल ने फरियादियों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और मौके पर ही दोषियों को कड़ी हिदायत दी। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अनावश्यक विवाद और अशांति फैलाने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे तत्वों को जेल भेजकर शांति व्यवस्था कायम करना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
एसडीएम ने भरोसा दिलाया कि समाज में किसी भी पीड़ित को निराशा का सामना नहीं करना पड़ेगा। न्याय समयबद्ध और निष्पक्ष होगा। उन्होंने भू-माफियाओं को सख़्त चेतावनी देते हुए कहा कि अवैध कब्जे हर हाल में हटाने होंगे। यदि स्वेच्छा से कब्जा नहीं छोड़ा गया तो बल प्रयोग कर भी पीड़ितों को उनका वैधानिक हक दिलाया जाएगा।
प्रशासन के इस सख़्त और संवेदनशील रुख से फरियादियों में भरोसा बढ़ा है और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ होने की उम्मीद जगी है।
जनसुनवाई में SDM डॉ. संतराज सिंह बघेल का सख़्त रुख
Facebook
Twitter
WhatsApp
Facebook
WhatsApp
Telegram
Related Post
Breaking News
Follow me
इस तरह की वेबसाइट बनवाने के लिए संपर्क करे
Mob 8948760348
Add- Ravindra Nagar, Padrauna, Kushinagar