सरकारी अधिवक्ताओं पर गंभीर आरोप, कलेक्ट्रेट पर वकीलों का जोरदार प्रदर्शन

सरकारी अधिवक्ताओं पर गंभीर आरोप, कलेक्ट्रेट पर वकीलों का जोरदार प्रदर्शनकुशीनगर। जनपद सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन कुशीनगर के अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह के नेतृत्व में बुधवार को भारी संख्या में अधिवक्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी अधिवक्ताओं ने कोर्ट में केस लड़ रहे शासकीय (सरकारी) अधिवक्ताओं पर गंभीर आरोप लगाते हुए प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया।
अधिवक्ताओं का आरोप है कि सरकारी अधिवक्ता जानबूझकर मामलों को लंबित रख रहे हैं, फरियादियों और प्राइवेट अधिवक्ताओं को अनावश्यक रूप से परेशान किया जा रहा है। कोई भी फाइल आगे नहीं बढ़ाई जा रही, जिससे न्यायिक प्रक्रिया प्रभावित हो रही है और पीड़ित पक्ष को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
अधिवक्ताओं ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सौंपते हुए मामले में तत्काल हस्तक्षेप और दोषी शासकीय अधिवक्ताओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। जिलाधिकारी की अनुपस्थिति में यह ज्ञापन एसडीएम मोहम्मद जफर को सौंपा गया।
एसडीएम मोहम्मद जफर ने ज्ञापन प्राप्त कर अधिवक्ताओं को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। वहीं, अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Related Post

Leave a Comment