रिपोर्ट के o एन o साहनी( प्रयागराज )
बार काउंसिल चुनाव में समर्थन की लहर, अभय कृष्ण की धर्मपत्नी श्रीमती राखी सरोज ने क्रमांक 4 को जिताने की अपील की
अभय कृष्ण बोले “अधिवक्ताओं की आवाज़ को न्याय के हर मुकाम तक पहुँचाना मेरा संकल्प”

लखनऊ/कुशीनगर। बार काउंसिल उत्तर प्रदेश के चुनाव में सदस्य पद के प्रत्याशी अभय कृष्ण (क्रमांक संख्या–4) के समर्थन में तेज़ी से माहौल बन रहा है। रविवार को उनकी धर्मपत्नी श्रीमती राखी सरोज ने अधिवक्ता साथियों से अपील करते हुए कहा कि “क्रमांक संख्या 4 को प्रथम वरीयता 1 मत देकर विजयी बनाएं, ताकि अधिवक्ता समाज की आवाज़ पहले से अधिक मजबूती के साथ परिषद् तक पहुँच सके।”
धर्मपत्नी की भावनात्मक अपील
उन्होंने कहा कि अभय कृष्ण( अभय सरोज) हमेशा अधिवक्ता हितों के लिए संघर्षरत रहे हैं। “मैं समस्त सम्मानित विद्वान अधिवक्ताओं से विनम्र अनुरोध करती हूँ कि वे क्रमांक 4 को समर्थन देकर मेरे पति का हौसला बढ़ाएँ। उनकी जीत अधिवक्ता समाज की जीत होगी।”
अभय कृष्ण ने कहा “आपका एक-एक मत वकालत की गरिमा मजबूत करेगा”
समर्थन की इस अपील के बाद अभय कृष्ण सरोज ने स्वयं अधिवक्ता समुदाय के प्रति आभार जताते हुए कहा:
“मैं अभय कृष्ण, क्रमांक संख्या 4 से सदस्य पद का प्रत्याशी, आप सभी अधिवक्ताओं को विश्वास दिलाता हूँ कि आपका हर एक मत वकालत की गरिमा को मजबूत करेगा। मेरी पहली प्राथमिकता अधिवक्ता हितों की सुरक्षा, सुविधाओं का विस्तार और युवा अधिवक्ताओं के लिए सम्मानजनक माहौल तैयार करना है।”
उन्होंने आगे कहा कि
“अधिवक्ताओं की आवाज़ को न्याय के हर मुकाम तक पहुँचाना मेरा संकल्प है। आपका समर्थन मिलने पर मैं परिषद् स्तर पर पारदर्शिता, जवाबदेही और अधिवक्ता कल्याण योजनाओं में व्यापक सुधार को अपना ध्येय बनाऊँगा।”
समर्थन में बढ़ी उत्सुकता, अधिवक्ताओं में चर्चा तेज
उनकी अपील और व्यक्तिगत संदेश के बाद अधिवक्ता समुदाय में चर्चा का दौर तेज हो गया है। कई वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने भी क्रमांक संख्या 4 के समर्थन की बात कही है।
बार परिसर में अधिवक्ताओं का कहना है कि इस बार चुनाव में सेवाभाव, संघर्षशीलता और साफ छवि वाले प्रत्याशियों को ही प्राथमिकता मिलेगी, और अभय कृष्ण सरोज इन अपेक्षाओं पर खरे उतरते हैं।