जनता की लापरवाही बनी पुलिस की परेशानी


जनता की लापरवाही बनी पुलिस की परेशानी

सार्वजनिक खबर — जनहित में जारी**

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के कुशल नेतृत्व में जनपद में अपराध नियंत्रण की स्थिति मजबूत हुई है, लेकिन मोटरसाइकिल चोरी की घटनाएँ अभी भी पूरी तरह थम नहीं रही हैं। इसका प्रमुख कारण जनता की अपनी ही लापरवाही बताई जा रही है।

न्यायालय, जिला अस्पताल, एसपी कार्यालय, डीएम कार्यालय या सीडीओ कार्यालय—जनपद के किसी भी महत्वपूर्ण स्थान पर लोग प्रतिदिन मोटरसाइकिल लेकर पहुँचते हैं, लेकिन उनमें से कई वाहन का लॉक लगाए बिना ही अपने काम में लग जाते हैं। यह लापरवाही सक्रिय बाइक चोरों के लिए मौका बन जाती है।

बिना लॉक की मिली दो मोटरसाइकिलें

जिला अस्पताल और न्यायालय परिसर से पुलिस ने दो मोटरसाइकिलें बिना चाभी, बिना लॉक और चालू अवस्था में बरामद कीं। दोनों वाहनों को पुलिस टीम ने रबिन्द्र नगर थाने में सुरक्षित जमा कराया।

थाना रबिन्द्र नगर के प्रभारी निरीक्षक ओमप्रकाश तिवारी ने बताया—
“जनता की सुविधा के लिए हर प्रमुख स्थान पर वाहन स्टैंड बनाए गए हैं, जहाँ मात्र 5 रुपये में गाड़ियाँ सुरक्षित रहती हैं। इसके बावजूद लोग सड़क किनारे बिना लॉक वाहन खड़ी कर जाते हैं, जिससे चोरी की घटनाएँ बढ़ती हैं और पुलिस पर अनावश्यक दबाव पड़ता है।”

पुलिस की जनता से अपील

पुलिस प्रशासन ने जनता से सतर्क रहने की अपील की है।
“जहाँ भी गाड़ी खड़ी करें, उसे लॉक अवश्य कर दें, तभी अपने कार्य के लिए जाएँ।”

पुलिस का कहना है कि यदि नागरिक थोड़ी सी सावधानी बरतें तो मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं पर काफी हद तक नियंत्रण पाया जा सकता है।

चोरी पर नियंत्रण है, लेकिन सहयोग भी आवश्यक

पुलिस के प्रयासों से जिले में चोरी पर नियंत्रण है, परंतु इसे पूर्णतः रोकने के लिए जनता की जागरूकता और सतर्कता भी उतनी ही जरूरी है।


Related Post

Leave a Comment