12 वर्षीय बालिका के गायब होने के मामले में परिजनों ने डीएम कार्यालय पर शुरू किया अनशन

एडीएम बैभव मिश्रा ने लिया संज्ञान कार्यवाही का दिलाया भरोषा अनसन टलते राहत की सांसे ली पुलिस।

अपर जिलाधिकारी ने लिया संज्ञान

12 वर्षीय बालिका के गायब होने के मामले में परिजनों ने डीएम कार्यालय पर शुरू किया अनशन

कुशीनगर।
थाना खड्डा क्षेत्र की एक 12 वर्षीय बच्ची के रहस्यमय परिस्थितियों में लापता होने के मामले में कार्रवाई न होने से आक्रोशित परिजनों ने आज जिला मुख्यालय स्थित जिलाधिकारी कार्यालय के सामने अनशन शुरू कर दिया। पीड़ित परिवार द्वारा डीएम को दिए गए प्रार्थना पत्र में गंभीर आरोप लगाए गए हैं और न्याय मिलने तक धरना जारी रखने की घोषणा की गई है।

परिजनों ने अपने प्रार्थना पत्र में बताया है कि 5 अगस्त 2025 की शाम करीब 6 बजे पीड़िता को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप गांव के ही कुछ व्यक्तियों पर है। परिवार का आरोप है कि थाने में तहरीर देने के बाद भी पुलिस की ओर से प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। यहां तक कि आईपीसी की धारा 137(2) और पॉक्सो एक्ट में दर्ज मामले में जांच और आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

पीड़ित पिता ने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस द्वारा कई बार थाना आने के बावजूद उनसे असहयोगपूर्ण व्यवहार किया गया और केस को गंभीरता से नहीं लिया गया। प्रार्थना पत्र में कहा गया है कि 24 नवंबर 2025 तक पुलिस-प्रशासन से कोई ठोस आश्वासन न मिलने के कारण ही वह अपने पूरे परिवार के साथ अनशन पर बैठने को मजबूर हुए हैं।

डीएम कार्यालय के बाहर बैठे परिजनों में दो महिलाएं, एक पुरुष और दो बच्चे शामिल हैं। सभी ठंड में खुले आसमान के नीचे बैठे हुए हैं और मामले में जल्द न्याय की मांग कर रहे हैं। परिजन कहते हैं कि—

अगर हमारी बच्ची को नहीं खोजा गया और आरोपियों पर तत्काल कार्रवाई नहीं हुई तो इसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।”

धरनास्थल के पास लगे लाल रंग के बड़े बैनर में पूरी घटना का विवरण और प्रशासन की कथित लापरवाही का उल्लेख किया गया है। परिजनों ने अपील की है कि जिलाधिकारी स्वयं हस्तक्षेप कर पुलिस को तत्काल कार्रवाई का निर्देश दें ताकि बच्ची को सुरक्षित खोजा जा सके।


Related Post

Leave a Comment