ग्राम चौपरिया में विकास की नई पहल – असलम अंसारी के कार्यों की जनता कर रही सराहना



कुशीनगर। विकासखंड पडरौना अंतर्गत ग्राम पंचायत चौपरिया, जो क्षेत्र की सबसे छोटी ग्राम पंचायत है, में पहली बार पंचायत चुनाव हुआ। इस चुनाव में ग्रामसभा चौपरिया की जनता ने असलम अंसारी को अपना प्रतिनिधि चुना।
ग्राम प्रधान बनने के बाद असलम अंसारी ने जमीनी स्तर पर विकास कार्यों को गति दी है। धार्मिक स्थलों का सुंदरीकरण, कुओं का विस्तार, जल निकासी की व्यवस्था, पोखरे का सौंदर्यीकरण जैसे कार्य गाँव की तस्वीर बदल रहे हैं।
सबसे बड़ी समस्या गाँव के उस मुख्य मार्ग की थी, जो पोखरे और मंदिर की ओर जाता था। रास्ता नरकट के झाड़ों से घिरा हुआ था और जहरीले साँपों के डंसने से कई लोग शिकार हो चुके थे। लोगों का आना-जाना कठिन और भयावह हो गया था। इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए असलम अंसारी ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर स्वयं जेसीबी लगवाकर सार्वजनिक मार्ग से अतिक्रमण हटवाया और लोगों को राहत दिलाई।
गाँव के लोग इस साहसिक कदम की जमकर सराहना कर रहे हैं। ग्राम प्रधान असलम अंसारी का कहना है—
“मेरे कार्यों की सराहना कम, विरोध अधिक किया जाता है। लेकिन जिसके विरोधी न हों, उसकी चर्चा भी कौन करता है।”
उन्होंने जिलाधिकारी से गाँव के सर्वांगीण विकास हेतु पर्याप्त धनराशि उपलब्ध कराने की माँग की है, ताकि चौपरिया गाँव का हर कोना विकास से जगमगा सके।
ग्राम प्रधान असलम अंसारी ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर सभी ग्रामवासियों को ढेरों शुभकामनाएँ और बधाइयाँ दी हैं।