पत्रकार सम्मान समारोह एवं संवाद कार्यक्रम का आयोजन 27 फरवरी को प्रातः 11 बजे से अंतरराष्ट्रीय स्थल पथिक निवास में होगा

कुशीनगर।
पत्रकारिता के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक पहल के तहत पत्रकार सम्मान समारोह एवं संवाद कार्यक्रम का आयोजन 27 फरवरी को प्रातः 11 बजे से अंतरराष्ट्रीय स्थल पथिक निवास होटल, कुशीनगर में किया जाएगा। इस कार्यक्रम का नेतृत्व वरिष्ठ पत्रकार एवं प्रधान संपादक के. एन. साहनी के मार्गदर्शन में किया जा रहा है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रख्यात विचारक एवं समाजसेवी डॉ. संपूर्णानंद गांधी होंगे, जबकि देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए विशिष्ट अधिवक्ता, वरिष्ठ पत्रकार, बुद्धिजीवी एवं समाजसेवी इस आयोजन की गरिमा बढ़ाएंगे।
देश के समक्ष चुनौतियां एवं मीडिया की भूमिका पर होगा गंभीर संवाद
इस अवसर पर “देश के समक्ष चुनौतियां एवं मीडिया की भूमिका” विषय पर विशेष संवाद आयोजित किया जाएगा, जिसमें लोकतंत्र को सशक्त बनाने में मीडिया की जिम्मेदारी, निष्पक्ष पत्रकारिता, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और जनहित के मुद्दों पर व्यापक विमर्श होगा।
वक्ताओं द्वारा इस बात पर विशेष बल दिया जाएगा कि मीडिया संविधान का चौथा स्तंभ है, जो विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका के साथ लोकतंत्र की रीढ़ के रूप में कार्य करता है।
पत्रकारों और अधिवक्ताओं को समान अधिकार देने की उठेगी मांग
कार्यक्रम में एक महत्वपूर्ण प्रस्ताव के रूप में यह मांग भी उठाई जाएगी कि
👉 देश के पत्रकारों और अधिवक्ताओं को भी विधायिका एवं कार्यपालिका के सदस्यों के समान पेंशन और सामाजिक सुरक्षा प्रदान की जाए, ताकि वे निडर होकर जनहित में अपनी भूमिका निभा सकें।
वक्ताओं का मानना है कि जब तक मीडिया और न्याय से जुड़े लोग सुरक्षित और सम्मानित नहीं होंगे, तब तक लोकतंत्र पूरी तरह मजबूत नहीं हो सकता।
पत्रकारों का होगा सम्मान
इस अवसर पर समाज और लोकतंत्र के लिए उल्लेखनीय योगदान देने वाले पत्रकारों को सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान उन पत्रकारों के लिए होगा, जिन्होंने सच, साहस और ईमानदारी के साथ पत्रकारिता को जीवित रखा।
कार्यक्रम को लेकर पत्रकारों और समाज के विभिन्न वर्गों में उत्साह का माहौल है। इसे कुशीनगर ही नहीं, बल्कि पूर्वांचल के पत्रकारिता जगत के लिए एक

ऐतिहासिक आयोजन माना जा रहा है।

Related Post

Leave a Comment