SBT पब्लिक स्कूल बना शिक्षा का आदर्श केंद्र
मुख्य समन्वयक अम्बरीष त्रिपाठी व प्रधानाचार्य दिवाकर पाण्डेय के नेतृत्व में संचालित हो रहा गुणवत्ता युक्त शिक्षण कार्य
✍️ रिपोर्ट: के.एन. साहनी
देवरिया (विशेष प्रतिनिधि):
जनपद देवरिया के विशुनपुरा बखरा, निकट गौरीबाजार में स्थित SBT पब्लिक स्कूल आज जिले का एक ऐसा शिक्षण संस्थान बन गया है, जहां शिक्षा के साथ-साथ आधुनिकता, अनुशासन और नैतिक मूल्यों का भी समावेश किया जाता है। विद्यालय में शिक्षण कार्य मुख्य समन्वयक अम्बरीष त्रिपाठी एवं प्रधानाचार्य दिवाकर पाण्डेय के कुशल नेतृत्व में सुचारू रूप से संचालित हो रहा है।
स्कूल के चेयरमैन एम.एन. त्रिपाठी के मार्गदर्शन में यह विद्यालय आधुनिक शिक्षा प्रणाली से युक्त होकर बच्चों को योग्य, संस्कारी एवं आत्मनिर्भर नागरिक बनाने की दिशा में प्रतिबद्ध है।
विद्यालय में कक्षा 1 से 12 तक की पढ़ाई होती है, और हर कक्षा में चार सेक्शन की सुव्यवस्थित व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए यहां 90 से अधिक महिला एवं पुरुष शिक्षक समर्पित भाव से कार्यरत हैं।
विद्यालय की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि हर कक्षा में डिजिटल मॉनिटर की व्यवस्था की गई है, जिससे विद्यार्थियों को तकनीकी माध्यम से विषयवस्तु को समझने में और अधिक सुविधा होती है। यह डिजिटल शिक्षण मॉडल बच्चों में ज्ञान के साथ आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता भी विकसित करता है।
विद्यालय के सभी कक्षाएं हवादार, स्वच्छ और सुरक्षित हैं। वहीं, स्कूल वाहनों की समुचित व्यवस्था समयबद्धता और अभिभावकों की सुविधा का विशेष ध्यान रखती है। विद्यालय प्रशासन बच्चों में अनुशासन, नैतिकता, एवं समाज सेवा की भावना को भी मजबूत करता है।
चेयरमैन एम.एन. त्रिपाठी का कहना है – “हमारा उद्देश्य है कि हर बच्चा योग्य बने। यह तभी संभव है जब हम उसे गुणवत्तापूर्ण, तकनीक-संपन्न और अनुशासित वातावरण में शिक्षा प्रदान करें।”


SBT पब्लिक स्कूल न केवल अकादमिक क्षेत्र में बल्कि सांस्कृतिक गतिविधियों, खेलकूद, भाषण, विज्ञान प्रदर्शनी व सामाजिक कार्यक्रमों के माध्यम से भी बच्चों को मंच प्रदान करता है। यहां शिक्षा केवल किताबी ज्ञान तक सीमित नहीं, बल्कि चरित्र निर्माण और जीवन कौशल का विकास भी मुख्य ध्येय है।
आज SBT पब्लिक स्कूल जनपद देवरिया के शिक्षा क्षेत्र में एक आदर्श एवं प्रेरणास्पद उदाहरण बन चुका है। आने वाले समय में यह विद्यालय प्रदेश स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाएगा – इस विश्वास के साथ विद्यालय परिवार सतत प्रगति की ओर अग्रसर है।

