संघर्षों से निकले बिनोद गिरी को समाज में नई पहचान, सांसद विजय दुबे ने बनाया प्रतिनिधि

सांसद विजय कुमार दूबे
सांसद प्रतिनिधि विनोद गिरी कसया

रिपोर्ट: के.एन. सहानी, कुशीनगर।
पूर्वांचल में हिन्दू जनमानस को एकजुट करने में वर्षों से संघर्ष कर रहे बिनोद कुमार गिरी को समाज में नई पहचान मिली है। कसया नगर निवासी युवा नेता बिनोद गिरी को कुशीनगर सांसद विजय कुमार दुबे ने अपना प्रतिनिधि घोषित किया है। अब उन्हें कसया/कुशीनगर क्षेत्र में जनता के दो बड़े मुद्दों – बिजली समस्या और नगर पालिका की अव्यवस्थाओं – पर समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभानी है।

बिनोद गिरी, जो वर्षों से योगी आदित्यनाथ महाराज के साथ हियुवा (हिन्दू युवा वाहिनी) के माध्यम से जनपद कुशीनगर में हिन्दू संगठन को मजबूत करते रहे, उन्होंने युवाओं में राष्ट्रवाद की चेतना जगाने का कार्य किया। पूर्वांचल के जनपदों में हिन्दू जनमानस को संगठित कर समाज को एकजुट करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। माना जाता है कि इसी तप, संघर्ष और सतत संगठन निर्माण के कारण ही पूर्वांचल में मजबूत जनाधार खड़ा हुआ, जिसका प्रभाव उत्तर प्रदेश की सत्ता परिवर्तन तक देखा गया।

जब सांसद कुशीनगर विजय कुमार दुबे ने उन्हें प्रतिनिधि नियुक्त किया, तो बिनोद गिरी ने कहा:

“जनता का हित सर्वोपरि है। सांसद ने मुझ पर विश्वास कर जो जिम्मेदारी दी है, मैं उसे पूरी निष्ठा से निभाऊंगा। क्षेत्र की बिजली समस्या और नगर पालिका से जुड़ी जनसमस्याओं को प्राथमिकता से उठाकर समाधान कराना मेरा संकल्प है।”

बिनोद गिरी का मानना है कि जनता की छोटी से छोटी समस्या भी महत्वपूर्ण है, और उनकी आवाज शासन-प्रशासन तक पहुंचाना ही प्रतिनिधि का कर्तव्य है। बिनोद गिरी की यह नियुक्ति क्षेत्र के युवाओं में उत्साह का विषय बनी है। लोग मानते हैं कि उनके जैसे जमीनी कार्यकर्ता को प्रतिनिधि बनने से जनता की समस्याओं के समाधान की राह आसान होगी।

जनमानस की उम्मीदें और क्षेत्र की समस्याओं के समाधान का संकल्प, बिनोद गिरी जैसे युवा नेतृत्व के माध्यम से पूरा हो, यह कसया-कुशीनगर क्षेत्र के लिए नई उम्मीद बनकर सामने आ रहा है

Related Post

Leave a Comment