अपराधिक गतिविधियों में लिप्त लोगों पर कड़ी कार्रवाई हमारी प्राथमिकता है :राहुल कुमार सिंह
“अपराधिक गतिविधियों में लिप्त लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। आम जनता की सुरक्षा, कानून-व्यवस्था बनाए रखना और पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाना पुलिस का दायित्व है।”
वर्ष 2019 बैच के उपनिरीक्षक (एसआई) राहुल कुमार सिंह, मूल रूप से जनपद आजमगढ़ के निवासी हैं।
उनकी पहली नियुक्ति जनपद कुशीनगर के थाना अहिरौली बाजार में उपनिरीक्षक के रूप में हुई। अपने कर्तव्यनिष्ठ, निष्पक्ष एवं जनहितकारी कार्यों के कारण उन्होंने पुलिस विभाग में अपनी अलग पहचान बनाई।
इसके बाद पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल ने उनके उत्कृष्ट कार्यों को देखते हुए उन्हें थाना कप्तानगंज की मंसूरगंज चौकी का प्रभारी नियुक्त किया। वहां उन्होंने पीड़ितों की समस्याओं को गंभीरता से सुना, कानून के अनुसार त्वरित कार्रवाई की तथा अपराध नियंत्रण में प्रभावी भूमिका निभाई।
वर्तमान में उपनिरीक्षक राहुल कुमार सिंह कसया हाईवे चौकी पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। व्यस्त एवं संवेदनशील क्षेत्र होने के बावजूद वे कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराधियों पर सख्त कार्रवाई करने तथा आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए निरंतर सक्रिय हैं।
“जनता की सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी है और कानून का राज स्थापित करना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।”
अपराधिक गतिविधियों में लिप्त लोगों पर कड़ी कार्रवाई हमारी प्राथमिकता है :राहुल कुमार सिंह
Facebook
Twitter
WhatsApp
Facebook
WhatsApp
Telegram
Related Post
Breaking News
Follow me
इस तरह की वेबसाइट बनवाने के लिए संपर्क करे
Mob 8948760348
Add- Ravindra Nagar, Padrauna, Kushinagar