सरकारी रेट पर यूरिया खाद वितरण से किसान संतुष्ट,,
कोहरवलिया सहकारी समिति में उच्च अधिकारियों की मौजूदगी में हुआ वितरण, सचिव दामोदर तिवारी बोले— “किसानों को बेहतर सुविधा देना ही समिति का लक्ष्य”
पडरौना (कुशीनगर)। बहुउद्देशीय प्राथमिक सहकारी समिति लिमिटेड, कोहरवलिया (विकास खंड पडरौना) पर एडीसीओ अभिनव कुमार, एआर नीरज कुमार गोंड, एडीओ रामकिशन गुप्ता की देखरेख में किसानों को सरकारी दर पर यूरिया खाद का वितरण किया गया।
बदलपट्टी, अनारीबारी, घोरघटिया, सहजवलिया, सिंहनजोड़ी, सिकटा, बड़गांव एवं कोहरवलिया सहित आठ गांवों के किसानों को प्रत्येक किसान के लिए एक-एक बोरी यूरिया खाद उपलब्ध कराई गई। वितरण व्यवस्था को लेकर किसानों ने संतोष व्यक्त किया।
रबिंद्र गुप्ता, दिनेश चौहान, शिवपूजन, बृजेश चौहान सहित लगभग हजारों किसानों ने खाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर समिति के सचिव दामोदर तिवारी ने कहा कि “किसानों को समय पर सरकारी दर पर खाद उपलब्ध कराना और उन्हें बेहतर सुविधा देना ही समिति का मुख्य लक्ष्य है। विधवा महिला किसानों को प्राथमिकता के आधार पर खाद उपलब्ध कराया जाता है।”
रिपोर्ट : के एन साहनी
सच्ची रिपोर्ट

