हाटा-सुकरौली में क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय का प्रथम आगमन, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

हाटा-सुकरौली में क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय का प्रथम आगमन, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत


रिपोर्ट: के. एन. साहनी


हाटा, कुशीनगर। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री विनोद राय के कुशीनगर जनपद में प्रथम आगमन पर हाटा-सुकरौली क्षेत्र में कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने उनका भव्य एवं जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया गया तथा स्मृति-चिह्न एवं धार्मिक प्रतीक भेंट कर सम्मानित किया गया।
स्वागत कार्यक्रम में हाटा विधायक श्री मोहन वर्मा, पूर्व विधायक पवन केडिया, सुकरौली नगर पंचायत अध्यक्ष रामनेती कश्यप, भाजपा मंडल अध्यक्ष रामप्रवेश कश्यप तथा भाजपा जिला मंत्री ज्ञान बिक्रम सिंह ने क्षेत्रीय अध्यक्ष का आत्मीय स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान संगठन की मजबूती, आगामी रणनीति एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने पर भी चर्चा हुई।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान परशुराम निषाद, मंडल कोषाध्यक्ष राजेश गुप्ता, वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. रबीश सिंह, मंडल महामंत्री भोरिक चौहान, सभासद अर्जुन पटेल, जटाशंकर, चेतन यादव, कृष्ण जायसवाल, सत्यप्रकाश, अंकित, आद्यया गोंड ,लालबहादुर निषाद सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने पुष्पमालाएं पहनाकर एवं जयघोष के साथ क्षेत्रीय अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया।
कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री विनोद राय ने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। उन्होंने संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाने तथा केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनहितकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम पूरे समय उत्साह, जोश और संगठनात्मक एकजुटता का प्रतीक बना रहा। क्षेत्रीय अध्यक्ष के प्रथम आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।
रिपोर्ट: के. एन. साहनी
सच्ची रिपोर्ट, उत्तर प्रदेश

Related Post

Leave a Comment

Breaking News

Follow me

इस तरह की वेबसाइट बनवाने के लिए संपर्क करे

Mob 8948760348 Add- Ravindra Nagar, Padrauna, Kushinagar

हाटा-सुकरौली में क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय का प्रथम आगमन, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत रिपोर्ट: के. एन. साहनी हाटा, कुशीनगर। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री विनोद राय के कुशीनगर जनपद में प्रथम आगमन पर हाटा-सुकरौली क्षेत्र में कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने उनका भव्य एवं जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर फूल-मालाओं … Read more