संभ्रांत व्यक्तियों की पहल, कोतवाल दीपक सिंह की सेतु भूमिका से 7 माह पुराना भवन निर्माण विवाद समाप्त, दोनों पक्षों में हुआ समझौता,

संभ्रांत व्यक्तियों की पहल, कोतवाल दीपक सिंह की सेतु भूमिका से 7 माह पुराना भवन निर्माण विवाद समाप्त, दोनों पक्षों में हुआ समझौता,

केoएनoसाहनी
हाटा (कुशीनगर)। भवन निर्माण कार्य के भुगतान और मोटरसाइकिल को लेकर करीब सात माह से चला आ रहा विवाद शुक्रवार को हाटा कोतवाली में आपसी सहमति से समाप्त हो गया। क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्तियों, युवा भाजपा नेता ज्ञान विक्रम सिंह तथा हाटा कोतवाल दीपक सिंह के प्रयासों से दोनों पक्षों के बीच समझौता संपन्न हुआ।
जानकारी के अनुसार, ठेकेदार राधेश्याम प्रजापति पुत्र मोती, निवासी बरवा छतर, थाना कोतवाली हाटा तथा भवन स्वामी उदय प्रताप सिंह निवासी ग्राम एवं पोस्ट रामपुर सौहरौना, थाना कोतवाली हाटा के बीच भवन निर्माण कार्य के भुगतान एवं मोटरसाइकिल को लेकर विवाद चल रहा था।
समझौते के दौरान दोनों पक्षों ने हिसाब-किताब किया। इसके अनुसार भवन स्वामी द्वारा पूर्व में ₹1,98,000 का भुगतान किया जा चुका था। शेष ₹44,000 की राशि ठेकेदार राधेश्याम प्रजापति के दामाद सुनील प्रजापति ने यूपीआई (UPI) के माध्यम से उदय प्रताप सिंह के पुत्र के बैंक खाते में हस्तांतरित की।
भुगतान पूरा होने के बाद पूर्व सहमति के अनुसार पुष्पा देवी की मोटरसाइकिल उदय प्रताप सिंह द्वारा वापस कर दी गई। इसके साथ ही लगभग सात माह से चला आ रहा विवाद पूरी तरह समाप्त हो गया।
समझौते की प्रक्रिया में कोतवाल दीपक सिंह ने दोनों पक्षों के बीच सेतु की भूमिका निभाते हुए संवाद स्थापित कराया, जबकि युवा भाजपा नेता ज्ञान विक्रम सिंह एवं उपस्थित संभ्रांत नागरिकों ने भी आपसी सहमति बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
अंततः दोनों पक्षों ने लिखित रूप से आपसी समझौता कर विवाद समाप्त करने पर सहमति व्यक्त की तथा भविष्य में एक-दूसरे के विरुद्ध किसी प्रकार का विवाद या दावा न करने का निर्णय लिया।

Related Post

Leave a Comment

Breaking News

Follow me

इस तरह की वेबसाइट बनवाने के लिए संपर्क करे

Mob 8948760348 Add- Ravindra Nagar, Padrauna, Kushinagar