योगी जी कब मिलेगा मुझे न्याय : प्रीति देवी

पीड़िता प्रीती देबी

कुशीनगर। थाना खड्डा क्षेत्र के भुजौली बाजार निवासी प्रीति देवी ने अपने पति और ससुराल वालों पर शादी के बाद से उत्पीड़न, गहने हड़पने और मारपीट कर घर से निकालने का गंभीर आरोप लगाया है। इंसाफ की गुहार लेकर पीड़िता ने परिवार परामर्श केंद्र, कुशीनगर मुख्यालय में शिकायत दर्ज कराई है।

पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी 2 मई 2021 को खोठही केरवनिया थाना रामकोला निवासी पिता संजय गोंड ने धूमधाम से की थी। शादी के कुछ महीने बाद ही ससुर नागेंद्र गोंड ने गहने मांग लिए और फिर पति श्यामू गोंड, देवर शोभा व सास राजेश्वरी देवी ने प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।

आरोप है कि विरोध करने पर मारपीट कर घर से निकालने की कोशिश की गई और जबरन सादे कागज पर हस्ताक्षर करवा लिए गए। बाद में थाने पर भी षड्यंत्रपूर्वक सुलहनामा तैयार कराया गया।

मामला बढ़ने पर प्रीति देवी ने परिवार परामर्श केंद्र की शरण ली। सुनवाई के दौरान पति ने पत्नी को मानसिक रोगी बताकर घर ले जाने से मना कर दिया। वहीं पीड़िता का कहना है कि वह अपने पति के साथ रहना चाहती है और जब तक न्याय नहीं मिलेगा, तब तक संघर्ष करती रहेगी।

परामर्श केंद्र प्रभारी ने दोनों पक्षों को नोटिस जारी कर अगली सुनवाई आज की तारीख पर तय की है। पीड़िता ने कहा, “अपना हक लेकर ही दम लूंगी। योगी जी, आखिर कब मिलेगा मुझे न्याय?”

रिपोर्ट : के. एन. साहनी, सच्ची रिपोर्ट, कुशीनगर


Related Post

Leave a Comment

Breaking News

Follow me

इस तरह की वेबसाइट बनवाने के लिए संपर्क करे

Mob 8948760348 Add- Ravindra Nagar, Padrauna, Kushinagar