रिपोर्ट: के एन साहनी /तेजप्रताप सिंह
(सच्ची रिपोर्ट न्यूज)
बारात से लौट रही बस का भीषण हादसा—एक की मौत, आठ घायल, एक मेडिकल कॉलेज रेफर









बिना रेलिंग वाली पुलिया बनी हादसे की वजह
कसया/पडरौना/हाटा। सोनू चौहान की शादी में बारात लेकर पगरा, थाना हाटा से पडरौना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जंगल बकुलहा गई बस शनिवार देर रात वापस लौटते समय कसया–पडरौना मार्ग पर धर्मपुर चौराहे के पास दर्दनाक हादसे का शिकार हो गई। पुलिया पर रेलिंग न होने के कारण बस का चक्का ऊपर चढ़ गया और तेज रफ्तार में अनियंत्रित होकर पुलिया की दीवार से टकरा गई।
बस UP 65 BT 9363 (आम्रपाली ट्रैवल्स, हाटा) में करीब 40 यात्री सवार थे।
टक्कर इतनी तेज थी कि बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
एक की मौत, आठ घायल — एक मेडिकल कॉलेज रेफर
दुर्घटना में ड्राइवर के साथी बिहारी चौहान की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे में आठ लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें पुलिस ने रात में ही जिला अस्पताल पहुँचाया।
गंभीर रूप से घायल रमाकांत चौहान की हालत चिंताजनक होने पर डॉक्टरों ने उन्हें बीआरडी मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर रेफर कर दिया।
अस्पताल में घायलों के परिजन उपचार में लगे हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों का बयान — प्रशासन जिम्मेदार
घटना स्थल पर मौजूद अंकित चौबे, अनूप गोंड, डब्ल्यू गोंड और सूरज गोंड ने बताया—
“यहाँ पुल पर रेलिंग न होना ही इस भयावह दुर्घटना की मुख्य वजह बनी। जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई होनी चाहिए।”
ग्रामीणों ने भी PWD और जिला प्रशासन की लापरवाही को इस हादसे का कारण बताया है। उनका कहना है कि पुलिया पर महीनों से रेलिंग नहीं थी, शिकायतें होने के बावजूद कोई सुधार नहीं किया गया।
पुलिस ने रात में घायलों को अस्पताल पहुँचाया
दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस रात में मौके पर पहुँची और सभी घायलों को एंबुलेंस व पुलिस वाहन से अस्पताल रवाना कराया।
स्थानीय लोगों की मदद से राहत कार्य तेजी से चलाया गया।