कसया तहसील में लेखपालों की कलमबंद हड़ताल, पदोन्नति व वेतन विसंगति दूर करने की मांग


कसया तहसील में लेखपालों की कलमबंद हड़ताल, पदोन्नति व वेतन विसंगति दूर करने की मांग

कसया/कुशीनगर।
प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर मंगलवार को कसया तहसील कैंपस स्थित लेखपाल संघ भवन में लेखपाल संगठन ने एक दिवसीय कलमबंद हड़ताल किया। हड़ताल में शामिल लेखपालों ने पदोन्नति, वेतन विसंगति एवं स्थानांतरण नीति में सुधार सहित विभिन्न मांगों पर तत्काल कार्रवाई की मांग की।

कार्यक्रम की अध्यक्षता राधेश्याम सिंह ने की, जबकि संचालन डॉ. सुनील कुशवाहा ने किया।
जिलाध्यक्ष नीलेश रंजन राव ने संबोधित करते हुए कहा कि यदि कानूनगो को राजस्व निरीक्षक बनाया जा रहा है तो लेखपालों को राजस्व उप निरीक्षक का दर्जा दिया जाना चाहिए। उन्होंने वेतन विसंगति दूर करने, लंबित प्रमोशन लागू करने तथा दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद से नियुक्त लेखपालों को उनके मूल मंडल में तैनाती देने की मांग उठाई।

हड़ताल में संजीवन मिश्रा, अजय दूबे, अंगध्वज, विनोद सिंह, रीमा सिंह, शैलेन्द्र दूबे, नन्दलाल, जयप्रकाश पाठक, गौरव प्रताप, गौरव सिंह, रतनमंजरी गुप्ता, कालिंदी कला, गुलक्सा खातून सहित बड़ी संख्या में लेखपाल उपस्थित रहे।

नेतृत्व ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी न होने पर प्रांतीय संघ के तत्वावधान में आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।


Related Post

Leave a Comment