पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में कसया क्षेत्र में चला विशेष अभियान, बच्चों व महिलाओं को दी चेतावनी व समझाइश


बाल भिक्षावृत्ति व बाल विवाह रोकथाम हेतु एएचटी पुलिस की कार्रवाई — समाज में जागरूकता का संदेश

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में कसया क्षेत्र में चला विशेष अभियान, बच्चों व महिलाओं को दी चेतावनी व समझाइश

कुशीनगर।
समाज में बाल भिक्षावृत्ति और बाल विवाह जैसी कुरीतियों के उन्मूलन के उद्देश्य से चलाए जा रहे जनजागरूकता अभियान के तहत आज थाना एएचटी पुलिस टीम ने कसया क्षेत्र में विशेष कार्रवाई की।

अभियान का संचालन पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री केशव कुमार के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक श्री निवेश कटियार के पर्यवेक्षण तथा पुलिस उपाधीक्षक (नोडल A.H.T.) डॉ. अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में किया गया।

इस दौरान प्रभारी निरीक्षक श्री रामचंद्र राम के साथ एएचटी टीम के उपनिरीक्षक जी. एल. कन्नौजिया, कांस्टेबल मुकेश कुमार, और महिला कांस्टेबल अनुराधा सिंह शामिल रहे। पुलिस टीम ने क्षेत्र में घूम-घूमकर बाल भिक्षावृत्ति रोकथाम हेतु अभियान चलाया और 10 महिला व बच्चों को भिक्षावृत्ति करते हुए पाया। उन्हें चेतावनी देकर समझाया गया तथा समाज की मुख्यधारा में जोड़ने का प्रयास किया गया।

पुलिस टीम ने लोगों को बाल विवाह की रोकथाम, बाल संरक्षण कानून, और शासन द्वारा संचालित हेल्पलाइन नंबरों1090, 1098, 1076, 112, और 1930 के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक कुशीनगर ने कहा कि —

“बाल विवाह और भिक्षावृत्ति जैसी सामाजिक बुराइयों को समाप्त करने के लिए पुलिस प्रशासन लगातार प्रयासरत है। यह सिर्फ कानून नहीं, बल्कि समाज की जिम्मेदारी भी है।”

कुशीनगर पुलिस ने जनता से अपील की है कि वे इस प्रकार की गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस या हेल्पलाइन पर दें, ताकि बच्चों का भविष्य सुरक्षित किया जा सके।



रिपोर्ट : के. एन. साहनी, कुशीनगर


Related Post

Leave a Comment