ईमानदारी और कर्मठता के प्रतीक बने अरविन्द वर्मा


ईमानदारी और कर्मठता के प्रतीक बने अरविन्द वर्मा

कुशीनगर। कसया तहसील क्षेत्र के ग्रामसभा मैनपुर निवासी अरविन्द वर्मा अपनी ईमानदारी और कर्मठता के लिए अलग पहचान बना चुके हैं। वर्तमान में वह कुशीनगर के आरटीओ कार्यालय में प्रधान सहायक पद पर तैनात हैं।

श्री वर्मा की पहली पोस्टिंग उत्तर प्रदेश के इटावा जनपद में इसी पद पर हुई थी, जहाँ अपनी निष्ठा और कार्यकुशलता से उन्होंने विभागीय कार्यों में पारदर्शिता और गति लाने का काम किया। इटावा में उनकी कार्यशैली को जनता और सहकर्मियों द्वारा काफी सराहा गया।

स्थानीय मूल निवासी होने के नाते लोग उनसे काफी उम्मीदें रखते हैं। बताया जाता है कि वर्मा हमेशा समस्याओं को गंभीरता से सुनते हैं और उनका समाधान समयबद्ध तरीके से करने का प्रयास करते हैं। सहकर्मी भी उन्हें सरल स्वभाव और व्यवहारिक अधिकारी मानते हैं।

सरकारी तंत्र पर बढ़ते अविश्वास के बीच अरविन्द वर्मा जैसे अधिकारी जनता के लिए आशा और विश्वास का प्रतीक बनकर सामने आए हैं। उनकी कार्यशैली और निष्ठा नए कर्मचारियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत मानी जा रही है।


Related Post

Leave a Comment