सत्याग्रह स्थगित, कसया पुलिस ने दिया आश्वासन

डॉक्टर संपूर्णानन्द मल्ल की वाइट


सत्याग्रह स्थगित, कसया पुलिस ने दिया आश्वासन
कुशीनगर। पुजारी भास्कर पाठक की मौत पर अब सवाल तेज हो गए हैं। पूर्वांचल गांधी, विख्यात लेखक व पीएचडी दिल्ली, डॉ. संपूर्णानंद मल्ल (गांधी) ने मांग की है कि पुलिस स्पष्ट करे कि किस परिस्थिति में पुजारी की मौत हुई और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में क्या तथ्य सामने आए। उन्होंने आरोप लगाया कि घटना के कई दिन बीत जाने के बाद भी न तो मौत का कारण सार्वजनिक किया गया है और न ही जांच में पारदर्शिता दिखाई गई है।
डॉ. मल्ल ने चेतावनी दी थी कि जब तक मौत की सच्चाई सामने नहीं लाई जाती, तब तक संघर्ष जारी रहेगा। इसी क्रम में आज, 13 अगस्त 2025 को वे मृतक पक्ष के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर सत्याग्रह करने जा रहे थे, लेकिन खुफिया विभाग की जानकारी मिलने के बाद थाना क्षेत्र में ही उन्हें रोक लिया गया।
पूर्वांचल गांधी डॉ. मल्ल का साफ कहना है— “मेरा सरोकार केवल और केवल सच्चाई से है, चाहे वह किसी के भी खिलाफ क्यों न जाए।”
इस संबंध में सत्याग्रही डॉ. संपूर्णानंद मल्ल ने कहा कि मौत कैसे हुई, इसका खुलासा होना चाहिए। यदि बिसरा रिपोर्ट भेजी गई है तो वह संदिग्ध है और उसकी जांच कराई जानी चाहिए।
इस प्रकरण में कसया थाने के इंस्पेक्टर अमित शर्मा ने आश्वस्त किया है कि जांच में जो भी सुविधाजनक और आवश्यक कदम होंगे, उन्हें प्राथमिकता के साथ उठाया जाएगा। उन्होंने सब-इंस्पेक्टर विवेक कुमार पांडे को मौके पर नियुक्त किया है, जो मौत स्थल तक आने-जाने के रास्ते में पड़ने वाले हर सीसीटीवी फुटेज की हार्ड डिस्क की तकनीकी जांच कर सच्चाई सामने लाने का प्रयास करेंगे।


Related Post

Leave a Comment