अर्जुनहा–शिवपुर मार्ग पर ‘कथित डॉक्टर बंगाली दवाखाना’, 2012 से इलाज का फर्जी खेल

कुशीनगर।
अर्जुनहा–शिवपुर मार्ग स्थित घेरा चौराहे पर एक कथित ‘बंगाली दवाखाना’ पिछले 13 वर्षों से गरीब मरीजों की जिंदगी से खिलवाड़ कर रहा है। बताया जाता है कि अनूप मदरवार नाम का व्यक्ति वर्ष 2012 से यहां इलाज का धंधा कर रहा है, जबकि उसके पास न कोई मान्यता प्राप्त मेडिकल डिग्री है और न ही सरकारी लाइसेंस।

घेरा चौराहे परमरीजों का भीड़ इलाज करता बंगाली डॉक्टर

सूत्रों के अनुसार यह कथित डॉक्टर गरीब और अशिक्षित मरीजों को आला लगाकर बीपी चेक करता है, जांच लिखता है और उन्हें कमीशन पर अलग-अलग जांच केन्द्रों में भेजता है। अल्ट्रासाउंड जैसी जांचों के लिए इसका कई निजी सेंटर्स से सीधा नेटवर्क है और तय रकम वसूली जाती है।

ग्रामीण बताते हैं कि यह सिर्फ एक व्यक्ति का मामला नहीं है। जनपद में ‘बंगाली डॉक्टरों’ का नेटवर्क वर्षों से सक्रिय है, जो खुलेआम बड़े-बड़े बोर्ड लगाकर इलाज करते हैं और मेडिकल स्टोर के साथ क्लिनिक चलाते हैं। यहां इंजेक्शन, ड्रिप और दवाएं तक दी जाती हैं।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि मुख्य चिकित्साधिकारी और ड्रग इंस्पेक्टर की मिलीभगत के बिना इतने वर्षों तक यह फर्जी दवाखाना चल पाना संभव नहीं है।
ग्रामीणों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने मांग की है कि इस अवैध दवाखाने और इसके नेटवर्क पर तुरंत कार्रवाई की जाए, ताकि गरीब मरीजों की जान से खिलवाड़ बंद हो सके।

Related Post

Leave a Comment