तुर्कपट्टी बाजार में होटल की आड़ में शराब परोसने का आरोप, स्थानीय लोगों ने जांच की उठाई मांग
कुशीनगर। तुर्कपट्टी बाजार स्थित मद्धेशिया होटल को लेकर स्थानीय लोगों में चर्चा है कि यहां नाश्ता और भोजन के साथ कथित रूप से शराब का सेवन भी कराया जाता है। आरोप है कि कुछ ग्राहक बाहर से शराब की बोतल लेकर होटल में बैठकर उसका सेवन करते हैं, जिससे आसपास का माहौल प्रभावित होता है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि होटल में शराब का सेवन या बिक्री हो रही है, तो इसकी जांच आबकारी विभाग और स्थानीय पुलिस द्वारा की जानी चाहिए। लोगों का यह भी कहना है कि ऐसे माहौल का सबसे अधिक दुष्प्रभाव युवा वर्ग पर पड़ रहा है और नशे की प्रवृत्ति बढ़ने का खतरा बना रहता है।
स्थानीय नागरिकों ने आरोप लगाया कि सार्वजनिक स्थानों पर इस तरह की गतिविधियां होने के बावजूद पुलिस और आबकारी विभाग की प्रभावी निगरानी नजर नहीं आती। उन्होंने मांग की है कि संबंधित विभाग तत्काल जांच कर यह स्पष्ट करें कि होटल में किसी प्रकार की अवैध गतिविधि तो नहीं हो रही है। यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाए।
इस संबंध में होटल संचालक और आबकारी विभाग का पक्ष प्राप्त नहीं हो सका है। उनका पक्ष प्राप्त होने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।