यूपी-टीईटी परीक्षा के चलते बदला तहसील दिवस का रोस्टर, अब 6 जुलाई को होगा संपूर्ण समाधान दिवस

यूपी-टीईटी परीक्षा के चलते बदला तहसील दिवस का रोस्टर, अब 6 जुलाई को होगा संपूर्ण समाधान दिवस,
कुशीनगर। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET-2026) के आयोजन के मद्देनज़र जिला प्रशासन ने संपूर्ण समाधान दिवस (तहसील दिवस) के रोस्टर में संशोधन किया है। जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर द्वारा जारी संशोधित कार्यालय ज्ञापन के अनुसार, 4 जुलाई 2026 (शनिवार) को प्रस्तावित तहसील दिवस अब 6 जुलाई 2026 (सोमवार) को आयोजित किया जाएगा।
जिलाधिकारी ने बताया कि 2, 3 एवं 4 जुलाई को यूपी-टीईटी परीक्षा आयोजित होने के कारण प्रशासनिक व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है, ताकि परीक्षा और जनसुनवाई दोनों का संचालन प्रभावी ढंग से किया जा सके।
इसके अलावा 15 अगस्त 2026 (शनिवार) को स्वतंत्रता दिवस होने के कारण उस दिन प्रस्तावित संपूर्ण समाधान दिवस अब 17 अगस्त 2026 (सोमवार) को आयोजित किया जाएगा।
जिला प्रशासन ने सभी संबंधित अधिकारियों को संशोधित रोस्टर के अनुसार आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं तथा जिला सूचना कार्यालय को इस संबंध में व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने को कहा गया है।
रिपोर्ट: के. एन. साहनी
संपादक – सच्ची रिपोर्ट न्यूज, कुशीनगर

Related Post

Leave a Comment