रोजगार मेले के पांचवें दिन 180 अभ्यर्थियों का चयन, 4 जुलाई तक मिलेगा रोजगार का अवसर

रोजगार मेले के पांचवें दिन 180 अभ्यर्थियों का चयन, 4 जुलाई तक मिलेगा रोजगार का अवसर
कुशीनगर, 03 जुलाई। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), पडरौना में 29 जून से 4 जुलाई 2026 तक आयोजित रोजगार मेले में युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर मिल रहे हैं। मेले के पांचवें दिन विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों ने लिखित परीक्षा एवं साक्षात्कार के माध्यम से 248 प्रतिभागी अभ्यर्थियों में से 180 अभ्यर्थियों का चयन किया।
रोजगार मेले में महिंद्रा, एमआरएफ, भारत फोर्ज, टीडीके सहित कई नामी कंपनियों ने विभिन्न पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया आयोजित की। इससे पहले 29 जून को 54, 30 जून को 46, 1 जुलाई को 42 तथा 2 जुलाई को 43 अभ्यर्थियों का चयन किया जा चुका है।
आईटीआई के प्रधानाचार्य आलोक कुमार मौर्य ने बताया कि रोजगार मेला 4 जुलाई 2026 तक संचालित रहेगा। आगामी दिनों में एमआरएफ, हिताची, मदरसन तथा महिलाओं के लिए वर्धमान टेक्सटाइल्स सहित अन्य प्रतिष्ठित कंपनियां भी भर्ती प्रक्रिया में भाग लेंगी।
उन्होंने जिले के अधिक से अधिक बेरोजगार युवाओं से रोजगार मेले में पहुंचकर इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की। मेले के सफल संचालन में रोजगार मेला प्रभारी रंजीत कुमार, अभिषेक सिंह, समरबहादुर पाल, धनंजय यादव, नीरज पटेल, सौरभ उपाध्याय सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
रिपोर्ट: के. एन. साहनी
सच्ची रिपोर्ट न्यूज, कुशीनगर

Related Post

Leave a Comment