
एसपी की फिर चली तबादला एक्सप्रेस, 11 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव,,
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने जनहित एवं प्रशासनिक आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए शनिवार को जिले में तैनात 11 उपनिरीक्षकों का तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण कर दिया। जारी आदेश के अनुसार विभिन्न थानों, चौकियों एवं पुलिस लाइन में तैनात उपनिरीक्षकों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस प्रशासनिक फेरबदल का उद्देश्य कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाना बताया गया है।
प्रमुख तबादले इस प्रकार हैं—
उ0नि0 चन्दन कुमार सिंह – थाना कोतवाली पडरौना से चौकी सिधुआं।
उ0नि0 अमित कुमार सिंह – थाना कोतवाली पडरौना से चौकी मंशाछापर।
उ0नि0 राहुल कुमार – थाना तुर्कपट्टी से चौकी मधुरिया।
उ0नि0 विवेक पांडेय – पुलिस लाइन से चौकी बोदरवार (थाना कप्तानगंज)।
उ0नि0 विवेक अवस्थी – थाना कोतवाली पडरौना से चौकी तिनफेड़िया।
उ0नि0 शशांक राय – थाना रविन्द्रनगर धूस से चौकी बहादुरपुर।
उ0नि0 रोहित कुमार सिंह – थाना खड्डा से चौकी सालिकपुर।
उ0नि0 शेख अहमद – थाना खड्डा से चौकी शिवपुर।
उ0नि0 प्रवेश राय – पुलिस लाइन से थाना कोतवाली पडरौना।
उ0नि0 शशांक शेखर राय – थाना तरयासुजान से थाना खड्डा।
उ0नि0 राहुल सिंह – थाना हाटा से थाना कोतवाली पडरौना।
बोदरवार चौकी को मिले नए प्रभारी
स्थानांतरण सूची में उपनिरीक्षक विवेक पांडेय को पुलिस लाइन से बोदरवार चौकी (थाना कप्तानगंज) का प्रभारी बनाया गया है। उनके कार्यभार ग्रहण करने के बाद क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने, अपराध नियंत्रण तथा आमजन की शिकायतों के त्वरित निस्तारण को लेकर लोगों की अपेक्षाएं बढ़ गई हैं।
— हिन्दी दैनिक ‘सच्ची रिपोर्ट’
