शहादत दिवस पर शांति संदेश लेकर निकले “पूर्वांचल गांधी” डॉ. मल्ल को पुलिस ने लिया हिरासत में

सम्भल यूपी पुलिस पूर्वांचल गाँधी से वार्ता कर रही

23 मार्च, शहीद-ए-आजम भगत सिंह, सुखदेव थापर और शिवराम राजगुरु के शहादत दिवस के अवसर पर “शांति, एकता और युद्ध विराम” का संदेश लेकर संभल जा रहे “पूर्वांचल गांधी” डॉ. संपूर्णानंद मल्ल को मुरादाबाद और संभल पुलिस की संयुक्त टीम ने रास्ते में कस्टडी में लेकर डिटेन कर लिया।
बताया जा रहा है कि डॉ. मल्ल “शांति प्रार्थना सत्याग्रह” के तहत संभल जाने वाले थे, जहां वे देश-दुनिया में शांति की अपील करने वाले थे। पुलिस की कार्रवाई के बाद उन्हें संभल जिला मुख्यालय ले जाया गया, जहां पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार विश्नोई से उनकी लंबी वार्ता हुई।
वार्ता के उपरांत डॉ. मल्ल ने माननीय राष्ट्रपति महोदया को संबोधित अपना ज्ञापन लीगल मजिस्ट्रेट किशोर कुमार को सौंपा।
डॉ. मल्ल द्वारा दिए गए ज्ञापनों में प्रमुख रूप से—
वैश्विक स्तर पर तत्काल युद्ध विराम कराने की मांग
शांति स्थापना हेतु यूएनओ में 5 सदस्यीय महिला पीस एक्सपीडिशन भेजने का प्रस्ताव
उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव को भेजे गए दूसरे ज्ञापन में संभल और मुरादाबाद में नफरत एवं मुस्लिम समुदाय के प्रति भय के माहौल पर कड़ी प्रतिक्रिया
इस दौरान जिला पुलिस प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। साथ ही डॉ. मल्ल के मीडिया प्रवक्ता अंशुमान पाण्डेय “बागी” भी मौके पर उपस्थित रहे।
शहादत दिवस पर शांति और एकता का यह संदेश, जहां एक ओर प्रशासनिक सतर्कता को दर्शाता है, वहीं समाज में सद्भाव और संवाद की जरूरत को भी उजागर करता है।

Related Post

Leave a Comment