सुकरौली में सांसद नरेश उत्तम पटेल का भव्य स्वागत

सुकरौली में सांसद नरेश उत्तम पटेल का भव्य स्वागत

बड़ा पुल चौराहा गूंजा नारों से, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

कुशीनगर (जगदीश सिंह)
गोरखपुर-कुशीनगर सीमा पर स्थित आदर्श नगर पंचायत सुकरौली का मझना नाला बड़ा पुल चौराहा गुरुवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं के जोश और नारों से गूंज उठा। फाजिलनगर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित सेक्टर प्रभारी एवं बूथ अध्यक्षों की बैठक में शामिल होने जा रहे सपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं फतेहपुर के सांसद नरेश उत्तम पटेल का कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और बुके भेंट कर जोरदार स्वागत किया।

पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार यादव के निर्देश पर आयोजित स्वागत कार्यक्रम की अध्यक्षता निवर्तमान सपा नगर अध्यक्ष सुकरौली टीपू यादव ने की। सांसद के पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ उनका अभिनंदन किया।

स्वागत के दौरान कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। गगनभेदी नारों के बीच सांसद का सम्मान किया गया। कुछ समय के लिए बड़ा पुल चौराहा राजनीतिक उत्साह और कार्यकर्ताओं की सक्रियता का केंद्र बना रहा।

इस अवसर पर सुरेश भंते, श्रीराम यादव, एजाज अहमद, सुरेंद्र आर्या, संजीव यादव (सभासद), घनश्याम चौहान, समीउल्लाह अंसारी, सचिन यादव, विशाल यादव, कुंदन यादव, संतोष यादव, पंकज यादव, सुनील यदुवंशी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नेता, कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

सांसद नरेश उत्तम पटेल ने कार्यकर्ताओं के स्नेह और सम्मान के लिए आभार जताया। स्वागत कार्यक्रम ने क्षेत्र में पार्टी संगठन की सक्रियता और कार्यकर्ताओं के उत्साह की झलक दिखाई।

Related Post

Leave a Comment