सांसद नरेश उत्तम पटेल का गोरखपुर में स्वागत

सांसद नरेश उत्तम पटेल का गोरखपुर में स्वागत

डॉ. कृष्ण भान सिंह सैंथवार ने पुष्पगुच्छ भेंट कर किया अभिनंदन

गोरखपुर-कुशीनगर(जगदीश सिंह)
समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं फतेहपुर के सांसद नरेश उत्तम पटेल के गोरखपुर आगमन पर समाजवादी नेता डॉ. कृष्ण भान सिंह सैंथवार ने रेलवे स्टेशन पहुंचकर उनका आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान डॉ. कृष्ण भान सिंह सैंथवार ने समाजवादी साथियों के साथ सांसद को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ सांसद का स्वागत करते हुए उनका अभिनंदन किया।
इसके बाद सांसद नरेश उत्तम पटेल, गोरखपुर के जिलाउपाध्यक्ष राजेंद्र यादव एवं अन्य साथियों के साथ कुशीनगर पहुंचे। यहां उन्होंने विश्व को शांति और करुणा का संदेश देने वाले तथागत भगवान महात्मा बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली पर दर्शन कर देश व प्रदेश की सुख-समृद्धि और लोक कल्याण की मंगल कामना की।इस अवसर पर समाजवादी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल रहा।

Related Post

Leave a Comment