








कसया सीएचसी का स्वास्थ्य विभाग की विशेष टीम ने किया निरीक्षण,
कसया, कुशीनगर। स्वास्थ्य विभाग की विशेष टीम ने शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कसया का निरीक्षण कर अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं एवं शासन की ओर से उपलब्ध कराए गए संसाधनों की स्थिति का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान डीजी/महानिदेशक स्वास्थ्य के नेतृत्व में टीम ने इमरजेंसी वार्ड, प्रयोगशाला, चिकित्सक कक्ष तथा मरीजों के वार्डों का निरीक्षण किया। टीम ने अस्पताल में मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं के साथ-साथ सरकार की ओर से उपलब्ध कराए गए संसाधनों और उनके उपयोग की भी जानकारी हासिल की।
निरीक्षण के दौरान चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों से अस्पताल की व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली गई। इस दौरान डॉ. मार्कण्डेय चतुर्वेदी, डॉ. आशुतोष पांडेय, डॉ. यूसुफ अली , विजय कृष्ण दिवेदी,अभिषेक पाण्डेय फार्मासिस्ट, संजय राय चीफ फार्मासिस्ट, वसीर अहमद फार्मासिस्ट समेत अन्य चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।
स्वास्थ्य विभाग की विशेष टीम के निरीक्षण को लेकर अस्पताल परिसर में पूरे दिन सक्रियता बनी रही। टीम ने स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाए रखने तथा मरीजों को शासन की मंशा के अनुरूप सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया।
