कुशीनगर में लगातार अपराध की घटनाओं से सहमे लोग, 17 वर्षीय युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव,,
जिले में सामने आ रही आपराधिक घटनाओं से लोगों में चिंता और भय का माहौल है। इसी बीच विशुनपुरा थाना क्षेत्र के नरहवां डीह में 17 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया।
शव मिलने की सूचना पर ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और मौके का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, फिलहाल इसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस विभिन्न पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह सामने आने की संभावना है।
लगातार हो रही घटनाओं को लेकर ग्रामीणों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ती जा रही है। लोगों ने पुलिस से क्षेत्र में गश्त और सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत किए जाने की मांग की है।