ओवरलोडिंग के नाम पर वाहनों को रोकने और कथित वसूली के आरोप से ट्रांसपोर्ट यूनियन में रोष

ओवरलोडिंग के नाम पर वाहनों को रोकने और कथित वसूली के आरोप से ट्रांसपोर्ट यूनियन में रोष
कसया। ट्रांसपोर्ट यूनियन कुशीनगर की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को कसया स्थित होटल कलश के सभागार में आयोजित हुई। बैठक में ओवरलोड परिवहन की जांच के नाम पर वाहनों को रोके जाने तथा पुलिस पर कथित रूप से धन वसूली किए जाने के आरोपों को लेकर गंभीर चर्चा हुई।
यूनियन के अध्यक्ष हिमांशु राय ने कहा कि गिट्टी, बालू सहित अन्य सामग्री लेकर चलने वाले वाहनों के पास यदि वैध कागजात मौजूद हैं, इसके बावजूद वाहनों को अनावश्यक रूप से रोकना ट्रांसपोर्टरों के हित में नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि जनपद में लगातार वाहनों को रोककर धन वसूली का रास्ता अपनाया जा रहा है, जिससे ट्रांसपोर्टरों में भारी रोष है।
बैठक में यह मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया कि किसी वाहन के ओवरलोड होने या न होने की तकनीकी जांच परिवहन विभाग के सक्षम अधिकारियों द्वारा की जानी चाहिए। यूनियन का कहना है कि ओवरलोडिंग की जांच के लिए एआरटीओ विभाग सक्षम है, इसलिए पुलिस द्वारा वाहनों को रोककर जांच के नाम पर परेशान किए जाने पर संगठन ने कड़ी आपत्ति जताई।
अध्यक्ष हिमांशु राय ने कहा कि यदि कुशीनगर में पुलिस द्वारा वाहनों को अनावश्यक रूप से रोकने और कथित वसूली का सिलसिला बंद नहीं हुआ तो ट्रांसपोर्ट यूनियन के सभी पदाधिकारी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर पूरे मामले की शिकायत करेंगे।
उन्होंने कहा कि ट्रांसपोर्टर नियम-कानून के तहत अपना व्यवसाय करना चाहते हैं। वैध दस्तावेज होने के बावजूद वाहनों को रोककर परेशान किया जाना किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा।
यूनियन ने प्रशासन और पुलिस विभाग से मांग की कि वैध कागजात वाले वाहनों को अनावश्यक रूप से न रोका जाए और ओवरलोडिंग की जांच निर्धारित नियमों के अनुसार सक्षम परिवहन अधिकारियों से कराई जाए।
सैकड़ों ट्रांसपोर्टरों की मौजूदगी
बैठक में यूनियन के संरक्षक अखिलेश ठकुराई, उपाध्यक्ष सतेंद्र राय, कोषाध्यक्ष हेमंत सिंह, महामंत्री राकेश राय, मंत्री शैलेन्द्र ठकुराई, महासचिव अभय राय, मंडी अध्यक्ष आकाश सिंह, अजित सिंह, अमरेंद्र राय सहित यूनियन के पदाधिकारी एवं सैकड़ों ट्रांसपोर्टर उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान पदाधिकारियों ने संगठन की एकजुटता पर जोर देते हुए कहा कि ट्रांसपोर्टरों के हितों और सम्मान की रक्षा के लिए संगठन आवश्यक कदम उठाने से पीछे नहीं हटेगा।

Related Post

Leave a Comment

ओवरलोडिंग के नाम पर वाहनों को रोकने और कथित वसूली के आरोप से ट्रांसपोर्ट यूनियन में रोषकसया। ट्रांसपोर्ट यूनियन कुशीनगर की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को कसया स्थित होटल कलश के सभागार में आयोजित हुई। बैठक में ओवरलोड परिवहन की जांच के नाम पर वाहनों को रोके जाने तथा पुलिस पर कथित रूप से धन … Read more