कसया तहसील में एसडीएम ने सुनी जनसमस्याएं, संबंधित अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

कसया तहसील में एसडीएम ने सुनी जनसमस्याएं, संबंधित अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश,,
कसया, कुशीनगर। कसया तहसील सभागार में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी (एसडीएम) डॉ. संतराज सिंह बघेल ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। इस दौरान नायब तहसीलदार राहुल खरवार भी उपस्थित रहे।
जनसुनवाई में बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने भूमि विवाद, राजस्व, पैमाइश, नामांतरण तथा अन्य प्रशासनिक समस्याओं से संबंधित प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए। एसडीएम डॉ. संतराज सिंह बघेल ने प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप आमजन की समस्याओं का त्वरित, निष्पक्ष एवं पारदर्शी समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी फरियादी को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, इसके लिए सभी अधिकारी संवेदनशीलता के साथ कार्य करें।
जनसुनवाई के दौरान तहसील के राजस्व अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

Related Post

Leave a Comment