कसया एस डीएम पडरौना के न्यायिक एस डी एम बने

उप जिलाधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा फेरबदल, डीएम ने जारी किए नवीन तैनाती आदेश


कुशीनगर, 21 जुलाई। जनपद में प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं जनोन्मुखी बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने उप जिलाधिकारियों के कार्यक्षेत्र में व्यापक फेरबदल करते हुए नवीन तैनाती के आदेश जारी कर दिए हैं। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।
जारी आदेश के अनुसार राजीव निगम को उप जिलाधिकारी पडरौना, विवेक कुमार मिश्रा को उप जिलाधिकारी कसया तथा कुणाल गौतम को उप जिलाधिकारी तमकुहीराज नियुक्त किया गया है।
इसके अलावा आकांक्षा मिश्रा, जो अब तक उप जिलाधिकारी तमकुहीराज के पद पर कार्यरत थीं, को उप जिलाधिकारी कप्तानगंज का दायित्व सौंपा गया है। वहीं डॉ. संतराज, जो उप जिलाधिकारी कसया के पद पर कार्यरत थे, को उप जिलाधिकारी (न्यायिक), पड़रौना नियुक्त किया गया है।
जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे तत्काल अपने नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करें तथा शासन की मंशा के अनुरूप जनहित से जुड़े मामलों का पारदर्शी, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें।
जनता की अपेक्षा है कि नव तैनात उप जिलाधिकारी जनसुनवाई को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए प्रत्येक फरियादी की शिकायत को गंभीरता से सुनेंगे तथा निष्पक्ष और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे। प्रशासन की वास्तविक सफलता तभी मानी जाएगी, जब आम नागरिक को समय पर न्याय और शासन की योजनाओं का लाभ बिना किसी बाधा के प्राप्त हो सके।

Related Post

Leave a Comment