सीसीटीवी जांच में स्पष्ट हुआ पेट्रोल भराने का विवाद, आपसी समझौते से मामला शांत,,
कुशीनगर। जानकीनगर क्षेत्र स्थित श्रीराम मॉडल सोहनरिया पेट्रोल पंप पर शुक्रवार, 3 जुलाई 2026 को पेट्रोल भराने को लेकर कुछ देर के लिए विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई।
जानकारी के अनुसार, कठकुइया निवासी आदित्य यादव अपनी मोटरसाइकिल में ₹210 का पेट्रोल भराने के लिए पेट्रोल पंप पहुंचे। पेट्रोल भरने के बाद उन्होंने दूसरे ग्राहक के लेन-देन को लेकर आपत्ति जताई और विवाद करने लगे। उन्होंने मामले की शिकायत डायल-112 पर भी कर दी।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की गई। जांच में स्पष्ट रूप से दिखाई दिया कि विकास यादव की बाइक में ₹210 का ही पेट्रोल भरा गया था। फुटेज देखने के बाद आदित्य यादव ने भी स्वीकार कर लिया कि उनकी बाइक में निर्धारित राशि का पेट्रोल डाला गया था।
इसके बाद भी दूसरे ग्राहक के लेन-देन को लेकर उनकी आपत्ति बनी रही, जिसे पेट्रोल पंप के मैनेजर ने दोनों पक्षों को समझाकर शांत कराया। बातचीत के बाद मामला आपसी सहमति से सुलझ गया और किसी प्रकार की आगे की कार्रवाई की आवश्यकता नहीं पड़ी।
पेट्रोल पंप प्रबंधन ने बताया कि ग्राहकों की सुविधा एवं पारदर्शिता बनाए रखने के लिए परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगातार संचालित रहते हैं, जिनमें प्रत्येक गतिविधि रिकॉर्ड होती है। ऐसे मामलों में फुटेज निष्पक्ष जांच का महत्वपूर्ण आधार बनती है।
