जनसुनवाई में अधिकारियों ने सुनीं लोगों की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

जनसुनवाई में अधिकारियों ने सुनीं लोगों की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
कसया, कुशीनगर। तहसील कसया परिसर में उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग राज्य आयोग के सदस्य फूलबदन कुशवाहा की अगुवाई में जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में फरियादी अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर पहुंचे। जनसुनवाई के दौरान राजस्व, भूमि विवाद, पेंशन, आवास, राशन कार्ड, शिक्षा तथा स्वास्थ्य से संबंधित मामलों को गंभीरता से सुना गया।
श्री फूलबदन कुशवाहा ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि आम नागरिकों को न्याय एवं सरकारी योजनाओं का लाभ बिना अनावश्यक विलंब के प्राप्त हो।
कार्यक्रम में सीओ कसया, एएसडीएम कसया, नायब तहसीलदार संदीप यादव, नायब तहसीलदार फाजिलनगर, कानूनगो मार्कण्डेय मणि, बृजेश मणि, भाजपा ब्लॉक अध्यक्ष अमरजीत कुशवाहा, लेखपाल सुनील कुशवाहा, कालिंदी यादव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। स्वास्थ्य विभाग की ओर से डॉ. मार्कण्डेय चतुर्वेदी तथा शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने भी जनसुनवाई में भाग लिया।
इस अवसर पर थाना प्रभारी पटहेरवा परविंदर राय सहित अन्य विभागीय कर्मचारी भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याओं को सुनकर संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए तथा कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण कराया गया।
जनसुनवाई में पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याओं को सीधे अधिकारियों के समक्ष रखने का अवसर मिलने पर संतोष व्यक्त किया। कार्यक्रम के अंत में अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण कर संबंधित लोगों को राहत प्रदान की जाएगी।
रिपोर्ट : के. एन. साहनी
सच्ची रिपोर्ट न्यूज़, कुशीनगर

Related Post

Leave a Comment

Breaking News

Follow me

इस तरह की वेबसाइट बनवाने के लिए संपर्क करे

Mob 8948760348 Add- Ravindra Nagar, Padrauna, Kushinagar