ग्राहक बनकर गए एक पत्रकार को दे दिया नकली इमरती,,
कसया में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता पर उठे सवाल, जांच की मांग,,
कुशीनगर, कसया। कसया नगर क्षेत्र में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ती जा रही है। नागरिकों का आरोप है कि कुछ मिठाई एवं नाश्ते की दुकानों पर खाद्य गुणवत्ता मानकों का पालन नहीं किया जा रहा है, जिससे उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका है।
इसी क्रम में कसया के बैरिया चौराहे स्थित सोनू स्वीट हाउस को लेकर भी कुछ लोगों ने शिकायतें उठाई हैं। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि दुकान पर बिकने वाली इमरती, जलेबी एवं अन्य खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए। हालांकि इन आरोपों की अभी तक किसी सक्षम प्राधिकारी द्वारा पुष्टि नहीं की गई है।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग को नियमित रूप से मिठाई, नमकीन एवं अन्य खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर उनकी प्रयोगशाला जांच करानी चाहिए। लोगों का मानना है कि यदि कहीं भी मानकों के विपरीत खाद्य सामग्री बेची जा रही है तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।
नागरिकों ने जिलाधिकारी कुशीनगर से मांग की है कि क्षेत्र में विशेष जांच अभियान चलाकर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच कराई जाए तथा खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्यप्रणाली की भी समीक्षा की जाए। उनका कहना है कि आम जनता के स्वास्थ्य से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जानी चाहिए।
वहीं, निष्पक्षता के सिद्धांत के तहत संबंधित प्रतिष्ठान का पक्ष लिया जाना भी आवश्यक है। यदि संबंधित दुकान संचालक या खाद्य विभाग की ओर से कोई प्रतिक्रिया प्राप्त होती है तो उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।
दुकानदार बेखौफ होकर धंधा करने में लग गए उन्हें पता है इस जिले में कार्यवाही नहीं होती इसके लिए संबंध में आए अधिकारी को खुश करते रहे धंधा सालों साल चलता रहेगा।