कुशीनगर में 1 व 2 जुलाई को आएंगे पिछड़ा वर्ग राज्य आयोग के सदस्य फूलबदन कुशवाहा, समीक्षा बैठक, जनसुनवाई व जन चौपाल का होगा आयोजन
कुशीनगर। उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग राज्य आयोग के सदस्य श्री फूलबदन कुशवाहा 1 एवं 2 जुलाई 2026 को अपने प्रभार एवं गृह जनपद कुशीनगर के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे तथा आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए जनसुनवाई एवं जन चौपाल कार्यक्रम में शामिल होंगे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 जुलाई 2026 को अपराह्न 12:30 बजे कलेक्ट्रेट सभागार, कुशीनगर में समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं कार्यों की समीक्षा की जाएगी। इसके बाद अपराह्न 2:30 बजे तहसील कसया में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित होगा, जहां आम नागरिक अपनी समस्याएं एवं शिकायतें सीधे आयोग के सदस्य के समक्ष रख सकेंगे।
वहीं 2 जुलाई 2026 को अपराह्न 12:30 बजे विकास खंड फाजिलनगर की ग्राम पंचायत महुअवा कारखाना स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में जन चौपाल का आयोजन किया जाएगा। जन चौपाल में क्षेत्रीय नागरिकों की समस्याओं को सुनकर उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए जाएंगे।
जिला प्रशासन ने जनपद के सभी नागरिकों से अपील की है कि यदि उन्हें किसी प्रकार की समस्या या शिकायत है तो वे निर्धारित तिथि एवं स्थान पर पहुंचकर माननीय सदस्य श्री फूलबदन कुशवाहा के समक्ष अपनी बात रख सकते हैं तथा उसके निराकरण हेतु अनुरोध कर सकते हैं।
रिपोर्ट: के. एन. साहनी
कुशीनगर में 1 व 2 जुलाई को आएंगे पिछड़ा वर्ग राज्य आयोग के सदस्य फूलबदन कुशवाहा, समीक्षा बैठक, जनसुनवाई व जन चौपाल का होगा आयोजन
Facebook
Twitter
WhatsApp
Facebook
WhatsApp
Telegram
Related Post
Breaking News
Follow me
इस तरह की वेबसाइट बनवाने के लिए संपर्क करे
Mob 8948760348
Add- Ravindra Nagar, Padrauna, Kushinagar