पुलिस अधीक्षक केशव कुमार की कार्यशैली बनी सुशासन की मिसालप्रशासनिक दक्षता और जनहित सर्वोपरि

पुलिस अधीक्षक केशव कुमार की कार्यशैली बनी सुशासन की मिसाल
प्रशासनिक दक्षता और जनहित सर्वोपरि
रिपोर्ट: के. एन. साहनी
कुशीनगर। जनपद कुशीनगर के पुलिस अधीक्षक केशव कुमार द्वारा लगातार प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत बनाने और पुलिसिंग को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने जनहित एवं प्रशासनिक हित को ध्यान में रखते हुए दो पुलिस उपाधीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है।
नवीन आदेश के अनुसार डॉ. अजय कुमार सिंह, जो अब तक क्षेत्राधिकारी सदर के पद पर कार्यरत थे, उन्हें क्षेत्राधिकारी कसया की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं राकेश प्रताप सिंह, जो पुलिस उपाधीक्षक अपराध के पद पर तैनात थे, उन्हें क्षेत्राधिकारी सदर का दायित्व दिया गया है।
पुलिस अधीक्षक केशव कुमार की कार्यशैली की विशेषता यह है कि वह जनपद की कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए समय-समय पर प्रशासनिक फेरबदल करते रहते हैं। उनका मानना है कि अधिकारियों की क्षमता और अनुभव के अनुरूप जिम्मेदारियां सौंपने से पुलिस व्यवस्था अधिक प्रभावी बनती है और जनता को बेहतर सेवाएं प्राप्त होती हैं।
एसपी केशव कुमार के नेतृत्व में कुशीनगर पुलिस अपराध नियंत्रण, जनसुनवाई, महिला सुरक्षा और कानून-व्यवस्था के मोर्चे पर लगातार सक्रिय दिखाई दे रही है। हाल के दिनों में कई महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णयों और अनुशासनात्मक कार्रवाइयों ने यह संदेश दिया है कि जनहित से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
जनपद के नागरिकों का भी मानना है कि एसपी केशव कुमार की निष्पक्ष, पारदर्शी और जवाबदेह कार्यशैली से पुलिस व्यवस्था में विश्वास बढ़ा है। अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में किया गया यह बदलाव भी उसी प्रशासनिक सोच का हिस्सा माना जा रहा है, जिसका उद्देश्य बेहतर पुलिसिंग और जनता को त्वरित न्याय उपलब्ध कराना है।
“सशक्त नेतृत्व, बेहतर पुलिसिंग और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता ही एसपी केशव कुमार की पहचान बन चुकी है।”

Related Post

Leave a Comment