जान से मारने की धमकी का आरोप, दहशत में दिनेश सिंह,,

जान से मारने की धमकी का आरोप, दहशत में दिनेश सिंह,,


कमलेश शर्मा पर गाली-गलौज और जानमाल की धमकी देने का आरोप, पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की,,


कुशीनगर। थाना रविंद्रनगर धूस क्षेत्र के ग्राम सोहनरिया निवासी दिनेश सिंह ने गांव के ही कमलेश शर्मा पुत्र राधेश्याम शर्मा पर मोबाइल फोन के जरिए भद्दी-भद्दी गालियां देने तथा जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। घटना के बाद से दिनेश सिंह दहशत में बताए जा रहे हैं।
दिनेश सिंह के मुताबिक, बीते 8 अगस्त की शाम करीब 5 बजे कमलेश शर्मा ने अपने मोबाइल फोन से उन्हें कॉल किया और कथित रूप से गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित का आरोप है कि फोन पर कमलेश शर्मा ने उन्हें जान से मारने की बात कही।
मामले को लेकर दिनेश सिंह ने थानाध्यक्ष रविंद्रनगर धूस अनिल सिंह को प्रार्थना पत्र देकर आरोपी के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
बताया जा रहा है कि प्रार्थना पत्र मिलने के बाद पुलिस ने कमलेश शर्मा को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए थाने लाया है। पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।
अब देखना यह है कि जांच के बाद पुलिस इस मामले में क्या कानूनी कार्रवाई करती है। फिलहाल मामला पुलिस जांच के दायरे में है और धमकी के आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

Related Post

Leave a Comment

जान से मारने की धमकी का आरोप, दहशत में दिनेश सिंह,, कमलेश शर्मा पर गाली-गलौज और जानमाल की धमकी देने का आरोप, पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की,, कुशीनगर। थाना रविंद्रनगर धूस क्षेत्र के ग्राम सोहनरिया निवासी दिनेश सिंह ने गांव के ही कमलेश शर्मा पुत्र राधेश्याम शर्मा पर मोबाइल फोन के जरिए … Read more