जनसुनवाई में एसडीएम ने सुनी जनता की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

जनसुनवाई में एसडीएम ने सुनी जनता की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
कप्तानगंज, कुशीनगर। तहसील कप्तानगंज में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान एसडीएम मो. जफर ने आमजन की समस्याओं को गंभीरता एवं इत्मीनानपूर्वक सुना। इस अवसर पर नायब तहसीलदार एकता त्रिपाठी भी उपस्थित रहीं।
जनसुनवाई में पहुंचे फरियादियों की शिकायतों को सुनने के बाद नायब तहसीलदार एकता त्रिपाठी ने संबंधित मामलों की विस्तार से जानकारी ली तथा त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित करने के लिए संबंधित लेखपालों एवं कानूनगो को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
अधिकारियों ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। जनसुनवाई के दौरान भूमि विवाद, राजस्व संबंधी मामलों तथा अन्य जनसमस्याओं से जुड़े प्रकरणों पर सुनवाई की गई।
रिपोर्ट : के एन साहनी

Related Post

Leave a Comment