अवध शुगर हाटा में योग सत्र आयोजित

अवध शुगर हाटा में योग सत्र आयोजित

कुशीनगर(जगदीश सिंह)
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अवध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड, यूनिट ढाढा हाटा में विशेष योग सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों को योग के प्रति जागरूक करना और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना रहा।
कार्यक्रम में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित अंकुर कुमार मिश्रा गोरखपुर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने अधिकारियों, कर्मचारियों एवं फैक्ट्री कॉलोनी में रहने वाले बच्चों को विभिन्न योगासन और प्राणायाम का अभ्यास कराया।
इस दौरान उन्होंने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नियमित योग से शारीरिक स्वास्थ्य के साथ मानसिक संतुलन, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा में वृद्धि होती है। उन्होंने सभी से योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की।
कार्यक्रम में एचआर हेड प्रांशु शर्मा, केन हेड रविंद्र सिंह, पावर प्लांट हेड संतोष दुबे, अनिल कुमार सिंह, अंकुर श्रीवास्तव, विजय कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। सभी प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक योगाभ्यास किया और स्वस्थ जीवन अपनाने का संकल्प लिया।

Related Post

Leave a Comment