जिला मुख्यालय पर राजनीतिक गतिविधियों का रहा केंद्र, सपा ने सौंपा एडीएम को ज्ञापन, भाजपा नेताओं ने किया प्रभारी मंत्री दारा सिंह चौहान का  भव्य स्वागत

रिपोर्ट: जमशेद अहमद

सपा का सामाजिक मुद्दे पर दिया ज्ञापन

सपा कार्यकर्ताओं का जिले पर प्रदर्शन

कुशीनगर। जिला मुख्यालय रबिंद्र नगर धूस पर सोमवार को राजनीतिक गतिविधियां पूरे दिन चर्चा का विषय बनी रहीं। एक ओर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव के आह्वान पर विभिन्न जनसमस्याओं और जनहित के मुद्दों को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया, वहीं दूसरी ओर उत्तर प्रदेश सरकार के प्रभारी मंत्री श्री दारा सिंह चौहान के आगमन पर जिले भर के जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों ने उनका भव्य स्वागत किया।

समाजवादी पार्टी के बैनर तले आयोजित कार्यक्रम में जिले के पूर्व मंत्री, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक तथा विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से आए बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भीषण धूप, उमस और गर्मी के बावजूद सड़कों पर उतरकर अपनी आवाज बुलंद की। इसके बाद पार्टी प्रतिनिधिमंडल ने अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन जिलाधिकारी कुशीनगर को सौंपा।

जिला मुख्यालय पर पूरे दिन राजनीतिक चहल-पहल बनी रही। विभिन्न दलों के नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों की आवाजाही से क्षेत्र में गतिविधियां तेज रहीं।

वहीं दूसरी ओर प्रभारी मंत्री श्री दारा सिंह चौहान के स्वागत कार्यक्रम में जिले के सांसद, राज्यसभा सांसद, विधायकगण, जिला पंचायत एवं संगठन के पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष तथा मंडल अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। जिले के विभिन्न स्थानों पर प्रभारी मंत्री का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

दोनों प्रमुख कार्यक्रमों को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। प्रशासनिक अधिकारियों ने भी स्थिति पर लगातार नजर बनाए रखी, जिससे सभी कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए।

रिपोर्ट:जमशेद अहमद

Related Post

Leave a Comment