पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने भर्ती प्रक्रिया की तैयारियों का लिया जायजा, पारदर्शिता और निष्पक्षता पर दिया विशेष जोर

पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने भर्ती प्रक्रिया की तैयारियों का लिया जायजा, पारदर्शिता और निष्पक्षता पर दिया विशेष जोर,,

कुशीनगर। जनपद में उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री केशव कुमार ने रविवार को पुलिस कार्यालय के सभागार कक्ष में महत्वपूर्ण समीक्षा-गोष्ठी आयोजित की।

बैठक में पुलिस अधीक्षक ने लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन (DV) एवं शारीरिक मानक परीक्षण (PST) की तैयारियों का गहन निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि भर्ती प्रक्रिया की पारदर्शिता, गुणवत्ता और विश्वसनीयता से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएगा।

श्रीकेशव कुमार ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी अभ्यर्थियों के अभिलेखों की संवीक्षा निर्धारित मानकों के अनुरूप की जाए तथा शारीरिक मानक परीक्षण के दौरान सुरक्षा एवं निष्पक्षता का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने प्रक्रिया को समयबद्ध, व्यवस्थित और अभ्यर्थी हितैषी बनाने पर भी बल दिया।

समीक्षा बैठक में नोडल अधिकारी (पुलिस एवं प्रशासन), डीवी/पीएसटी टीम के सदस्य, सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े प्रतिनिधि, परीक्षा संचालन संस्था के सेंटर इंचार्ज सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान भर्ती प्रक्रिया से जुड़े सभी विभागों और एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा चयन प्रक्रिया को पूरी तरह निष्पक्ष एवं सुचारू रूप से संपन्न कराने पर विस्तार से चर्चा की गई।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि भर्ती प्रक्रिया की सफलता के लिए सभी संबंधित अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ निर्वहन करें, जिससे योग्य अभ्यर्थियों का चयन सुनिश्चित हो सके।

रिपोर्ट: के. एन. साहनी
कुशीनगर

Related Post

Leave a Comment