मोहर्रम को लेकर कसया थाने में पीस कमेटी की बैठक, शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील

मोहर्रम को लेकर कसया थाने में पीस कमेटी की बैठक, शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील


कसया, कुशीनगर। आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से थाना कसया परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। यह बैठक पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री केशव कुमार के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी कसया श्री कुन्दन कुमार सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
बैठक में थाना प्रभारी, पीस कमेटी के सदस्य, विभिन्न धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इस दौरान मोहर्रम पर्व के अवसर पर शांति व्यवस्था, आपसी भाईचारा, सामाजिक सौहार्द तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
क्षेत्राधिकारी कसया ने उपस्थित लोगों से अपील करते हुए कहा कि सभी नागरिक पर्व को प्रेम, एकता और आपसी सद्भाव के साथ मनाएं तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर भ्रामक या उकसाऊ सामग्री प्रसारित करने वालों तथा शांति भंग करने का प्रयास करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
जनपद पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सभी धर्मों एवं समुदायों के प्रति पूर्ण सम्मान एवं निष्पक्षता के साथ कार्य करते हुए त्योहार के दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं, ताकि किसी भी अप्रिय घटना की संभावना न रहे।
पुलिस प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि, अफवाह या असामाजिक तत्व की जानकारी तत्काल निकटतम थाना अथवा आपातकालीन सेवा 112 पर दें तथा त्योहार को शांतिपूर्ण और भाईचारे के माहौल में संपन्न कराने में प्रशासन का सहयोग करें।


रिपोर्ट: के. एन. साहनी
कुशीनगर

Related Post

Leave a Comment