सैनिक बन्धु बैठक में जिला सैनिक कल्याण अधिकारी हुए सम्मानित

सैनिक बन्धु बैठक में जिला सैनिक कल्याण अधिकारी हुए सम्मानित

कुशीनगर। महेन्द्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सैनिक बन्धु की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में आलोक सक्सेना सहित पूर्व सैनिक, वीर नारियां एवं उनके आश्रित उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने बताया कि विंग कमांडर आलोक सक्सेना का कार्यकाल 12 जून 2026 को पूर्ण हो रहा है तथा यह उनकी अंतिम सैनिक बन्धु बैठक है। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने उनके सफल एवं सराहनीय कार्यकाल की प्रशंसा करते हुए उन्हें सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि आलोक सक्सेना ने अपने कार्यकाल में सर्वाधिक सैनिक बन्धु बैठकों का आयोजन कर पूर्व सैनिकों एवं वीर नारियों की समस्याओं का संवेदनशीलता और तत्परता से समाधान कराया।

बैठक के प्रारम्भ में जिलाधिकारी द्वारा उपस्थित पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों का अभिनन्दन किया गया तथा पिछली बैठकों में दिये गये निर्देशों एवं प्रकरणों की समीक्षा की गई। बैठक में कुल 28 पूर्व सैनिक एवं विधवाएं उपस्थित रहीं।

बैठक के दौरान न्यायालय में लंबित विवाद, भूमि पैमाइश एवं भूमि आवंटन से संबंधित कुल चार प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को प्रकरणों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु निर्देशित किया।

बैठक में वैभव मिश्र, सुनील कुमार यादव, प्रदीप कुमार मौर्य, उमेश चन्द्र भट्ट, सूबेदार एस.के. हुड्डा, एनसीसी बटालियन पडरौना सहित सम्मानित पूर्व सैनिक लाल बहादुर त्रिपाठी, शमसुद्दीन अंसारी, दयाशंकर पाण्डेय, हवलदार शारदा प्रसाद एवं अमिताभ कुमार श्रीवास्तव (पीएलवी) सहित अन्य पूर्व सैनिक एवं वीर नारियां मौजूद रहीं।

बैठक का संचालन प्रभाकर नाथ तिवारी द्वारा किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में राजेश कुमार गुप्त, श्रीमती धर्मशीला, जालंधर प्रसाद एवं कार्यालय के समस्त कर्मचारियों का सहयोग रहा।

रिपोर्ट : ओम पत्रिका न्यूज, कुशीनगर

Related Post

Leave a Comment