पडरौना में शनिवार थाना दिवस का आयोजन, फरियादियों की समस्याएं सुनी गईं
30 मामले में 28 राजस्व दो परिवार बाद के मामले हुए दर्ज
तीन राजस्व के मामले हुए निस्तारित
कुशीनगर जनपद के पडरौना कोतवाली परिसर में शनिवार थाना दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान उपजिलाधिकारी पडरौना श्री आशुतोष, क्षेत्राधिकारी डाक्टर अजय कुमार सिंह पडरौना एवं प्रभारी निरीक्षक ओमप्रकाश तिवारी की मौजूदगी में क्षेत्र से पहुंचे पीड़ित फरियादियों की समस्याएं गंभीरता से सुनी गईं।
थाना दिवस में क्षेत्र के आसपास से आए लोगों ने अपनी-अपनी फरियाद दर्ज कराई। विशेष रूप से भूमि विवाद से जुड़े मामलों को उपजिलाधिकारी श्री आशुतोष ने गंभीरता पूर्वक सुनते हुए संबंधित कानूनगो एवं लेखपाल को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक ओमप्रकाश तिवारी ने कहा कि सरकार द्वारा आयोजित थाना दिवस का मुख्य उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं निष्पक्ष समाधान कराना है, ताकि लोगों को न्याय मिल सके।
इस अवसर पर अपराध निरीक्षक महेंद्र प्रताप सिंह,



उपनिरीक्षक सचिन दिवाकर,उपनिरीक्षक बीरेंद्र बहादुर सिंह,उपनिरीक्षक अमित कुमार सिंह,कांस्टेबल उमेश कुमार सिंह, रवि प्रकाश सिंह,हेड कांस्टेबल राजेश यादव,कानूनगो हरिशंकर सिंह।
