दुदही में ब्रह्मभोज पर उमड़ा श्रद्धा का जनसैलाब, राजन ब्याहुत के पूज्य पिता को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

Spread the love

दुदही, कुशीनगर। दुदही नगर पंचायत में श्रद्धा, संवेदना और सामाजिक एकजुटता का एक भावपूर्ण एवं मार्मिक दृश्य उस समय देखने को मिला, जब बजरंग दल के नगर संयोजक एवं वार्ड नंबर 10 के सभासद प्रतिनिधि राजन ब्याहुत के पूज्य पिता जी के निधन के उपरांत आयोजित ब्रह्मभोज कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं, पत्रकारों और गणमान्य नागरिकों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। ब्रह्मभोज के अवसर पर लोगों ने दिवंगत पुण्यात्मा के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

इस अवसर पर विलेज फास्ट टाइम्स के संपादक धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय विशेष रूप से ब्रह्मभोज कार्यक्रम में पहुंचे और दिवंगत आत्मा को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने राजन ब्याहुत एवं उनके परिवार से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की और कहा कि जीवन में माता-पिता का स्थान सबसे ऊंचा होता है। उनका स्नेह, आशीर्वाद और मार्गदर्शन परिवार की सबसे बड़ी ताकत होता है और उनके जाने के बाद उत्पन्न होने वाली रिक्तता को भर पाना अत्यंत कठिन है।

धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय ने कहा कि दुःख की इस कठिन घड़ी में परिवार को धैर्य, साहस और समाज के सहयोग की आवश्यकता होती है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें और शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *