23 साल बाद अपने अस्तित्व में आया श्रीकृष्णजन्माष्टमी का डोल मेला।
कभी विवादों और सुर्खियों में था मिश्रौली विश्राम पट्टी का डोल मेले का आयोजन।
जानकीनगर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर जिला मुख्यालय समेत थाना रविंद्रनगर धूस क्षेत्र के गांवों में आयोजित डोल मेला को सकुशल एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। मेले में उमड़ी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए। पुलिसकर्मियों ने मेला परिसर व आसपास के क्षेत्रों में लगातार भ्रमण कर व्यवस्था पर नजर बनाए रखी।
पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा के कुशल पर्यवेक्षण में जिला मुख्यालय के डोल मेले की सुरक्षा व्यवस्था की कमान थानाध्यक्ष अनिल सिंह को सौंपी गई थी। थानाध्यक्ष ने स्वयं मेला क्षेत्र में मौजूद रहकर पुलिसकर्मियों की तैनाती और भीड़ नियंत्रण व्यवस्था का जायजा लिया।
पुलिस टीम ने भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष सतर्कता बरती, जिससे श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो। पुलिस की मुस्तैदी के बीच डोल मेला शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। सुरक्षा व्यवस्था में एसएसआई सूर्यभान यादव, एसआई एसके तिवारी, एसआई महेंद्र कुमार, विनायक यादव, नवीश अहमद, राजेंद्र यादव, उपेंद्र यादव (हेड दीवान), प्रमोद सिंह यादव समेत पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
वहीं, थाना रविंद्रनगर धूस क्षेत्र के आसपास के गांवों में भी डोल मेले को लेकर उत्साह देखने को मिला। सिधुआ बांगर, चौपरिया, धर्मपुर, बेलवा मिश्रा और भीसवा सरकारी समेत विभिन्न गांवों में स्थापित डोल का आपस में मिलान कराया गया। इस दौरान ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को डोल मेले की बधाई दी। पूरे क्षेत्र में पर्व को लेकर उल्लास का माहौल रहा।



